Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला मनपा चुनाव: फर्जी मतदान पर सख्ती, 20 पर्यवेक्षक कर रहे डुप्लीकेट वोटरों की जांच

Akola Municipal Corporation Election: अकोला महानगरपालिका चुनाव की घोषणा के साथ अंतिम मतदाता सूची जारी हुई। इसमें करीब 17 हजार संभावित डुप्लीकेट मतदाता चिन्हित किए गए हैं। जांच 26 दिसंबर तक चलेगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 20, 2025 | 12:34 PM

अकोला महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Voter Verification News: अकोला महानगरपालिका चुनाव का कार्यक्रम हाल ही में घोषित किया गया है और अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। इसमें लगभग 17 हजार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान की गई है, जिनकी जांच 20 पर्यवेक्षकों द्वारा की जा रही है। अब तक 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और यह प्रक्रिया 26 दिसंबर तक चलेगी, ऐसी जानकारी मनपा चुनाव विभाग प्रमुख अनिल बिडवे द्वारा दी गयी है।

राज्य निर्वाचन आयोग ने बहुप्रतीक्षित महानगरपालिका चुनाव की घोषणा की है। अकोला मनपा में 20 प्रभाग हैं और 80 पार्षद पदों के लिए 15 जनवरी को मतदान तथा 16 जनवरी को मतगणना होगी। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार शहर में कुल 5 लाख 50 हजार 60 मतदाता हैं।

मतदान करने का गारंटी पत्र भरवाया

बोगस मतदान रोकने के लिए डुप्लीकेट और ट्रिप्लीकेट मतदाताओं को सूची में चिन्हांकित किया गया है। साथ ही एक ही स्थान पर मतदान करने का गारंटी पत्र भी भरवाया जा रहा है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बीएलओ द्वारा संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं से गारंटी पत्र लिया जाएगा। 27 दिसंबर को केंद्रवार मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

प्रभागवार संभावित डुप्लीकेट मतदाता

प्रभाग क्रमांक संख्या
प्रभाग 1 293
प्रभाग 2 598
प्रभाग 3 1349
प्रभाग 4 1207
प्रभाग 5 1003
प्रभाग 6 886
प्रभाग 7 640
प्रभाग 8 1428
प्रभाग 9 704
प्रभाग 10 885
प्रभाग 11 425
प्रभाग 12 762
प्रभाग 13 1123
प्रभाग 14 1586
प्रभाग 15 756
प्रभाग 16 541
प्रभाग 17 575
प्रभाग 18 896
प्रभाग 19 972
प्रभाग 20 1104

यह भी पढ़ें:- ‘भाई का काम कर दिया…’ गडकरी के मजाक पर प्रियंका गांधी की मुस्कान, संसद के दिलचस्प पल का Video Viral

एक मत का अधिकार

अंतिम सूची में डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम के आगे दो स्टार चिन्ह लगाए गए हैं। संबंधित मतदाताओं से गारंटी पत्र भरवाया जाएगा ताकि वे केवल एक ही स्थान पर मतदान कर सकें और दूसरी जगह किसी अन्य को मतदान का अधिकार न मिले।

Akola municipal corporation election duplicate voters verification

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 12:34 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra Nikay Chunav: कल्याण-डोंबिवली में कांग्रेस फुल फॉर्म में, 126 उम्मीदवार तैयार

2

अकोला: पिंजर कृषि बाजार समिति की 5 करोड़ की निधि पर स्टे, ग्रामीण बोले- राजनीति नहीं, विकास चाहिए

3

विधवाओं के लिए अलग आयोग बनाने की उठी मांग, महाराष्ट्र के NGO ने केंद्र सरकार से की बड़ी अपील

4

Thane: भिवंडी में चुनावी तैयारी तेज, प्रशासक अनमोल सागर ने ली समीक्षा बैठक

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.