Maharashtra Nikay Chunav: कल्याण-डोंबिवली में कांग्रेस फुल फॉर्म में, 126 उम्मीदवार तैयार
Maharashtra News: कल्याण-डोंबिवली मनपा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। जिला अध्यक्ष राजभाऊ पाटकर ने कहा कि जरूरत पड़ी तो पार्टी सभी 122 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Kalyan Dombivli News In Hindi: नगर पालिका चुनावों के बाद सत्ताधारी दल और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इसी पृष्ठभूमि में कांग्रेस पार्टी के कल्याण जिला अध्यक्ष राजभाऊ पाटकर ने आगामी कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (केडीएमसी) चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति स्पष्ट कर दी है।
पाटकर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने डोंबिवली क्षेत्र से 50 और कल्याण क्षेत्र से 76 उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। महाविकास आघाड़ी में सीटों के बंटवारे को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है।गठबंधन में कांग्रेस को जितनी सीटें मिलेंगी, उसी के अनुसार उम्मीदवार उतारे जाएंगे। यदि गठबंधन नहीं होता है, तो कांग्रेस पार्टी सभी 122 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।
पूर्व पार्षद रत्नप्रभा म्हात्रे ने पोटे पर बोला हमला
पार्टी छोड़कर शिंदे सेना में शामिल हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सचिन पोटे के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को सचिन पोटे ने उपमुख्यमंत्री शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना र में प्रवेश किया था।
सम्बंधित ख़बरें
कीमतों में गिरावट के बावजूद प्याज की मांग सुस्त, किसान और व्यापारी दोनों संकट में
मानसून से पहले ठाणे में ड्रेन सफाई तेज करने के आदेश, निचले इलाकों में लगाए जाएंगे 102 पंप
चंद्रपुर: स्थानीय निकायों में 50% से अधिक आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई, कई नगरपालिकाओं पर संकट
मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस बीच रास्ते में रुकी, यात्रियों को 2 घंटे तक करना पड़ा इंतजार
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व पार्षद रत्नप्रभा म्हात्रे ने कहा कि सचिन पोटे ने पार्टी को कमजोर किया और किसी को आगे बढ़ने नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अब वे शिंदे सेना में शामिल हो गए हैं, उन्हें शुभकामनाएं दी जाती हैं, लेकिन उन्हें कांग्रेस पर टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है।
ये भी पढ़ें :- Thane: भिवंडी में चुनावी तैयारी तेज, प्रशासक अनमोल सागर ने ली समीक्षा बैठक
जमीनी स्तर पर काम कर रहे निष्ठावान कांग्रेस कार्यकर्ता
पार्टी छोड़कर जाने वाले कार्यकर्ताओं के सवाल पर जिला अध्यक्ष राजभाऊ पाटकर ने कहा कि यह राजनीति का स्वाभाविक हिस्सा है। उन्होंने कहा, पार्टी में लोग आते-जाते रहते हैं, लेकिन कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रहे है और वहीं हमारी असली ताकत है। कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि केडीएमसी चुनाव में पार्टी जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरेगी और संगठनात्मक मजबूती के दम पर सत्ताधारी दल को कड़ी चुनौती देगी।
