Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला में तेज हुई सियासी सरगर्मी, भाजपा-कांग्रेस ने कसी कमर, गठबंधन की घोषणा का इंतजार

Akola Municipal Election: अकोला महानगरपालिका चुनाव की घोषणा के बाद शहर में सियासी हलचल तेज हो गई है। 15 जनवरी को मतदान और 16 जनवरी को नतीजे आएंगे। भाजपा-कांग्रेस समेत सभी दल रणनीति बनाने में जुटे हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Dec 18, 2025 | 10:46 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Politics News: अकोला महानगर पालिका चुनाव की घोषणा हो चुकी है। 15 जनवरी को यहां पर मतदान होगा और 16 जनवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे। जब से मनपा चुनाव की घोषणा हुई हैं शहर में राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ गई है। भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ अन्य सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने अनुसार इच्छुक उम्मीदवारों से बातचीत शुरू कर चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस का ध्यान इस ओर लगा हुआ है कि शहर के किस क्षेत्र से और किस प्रभाग से कौन चुनकर आ सकता है, उस अनुसार यह दोनों पार्टियां रणनीति तैयार कर रही हैं।

पार्टियों के गठबंधन की ओर इच्छुकों का ध्यान

भाजपा ने महानगर पालिका चुनाव लड़ने वाले इच्छुक उम्मीदवारों की सूची पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है। वहीं अकोला महानगरपालिका आम चुनाव के लिए भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महायुति पर ध्यान केंद्रित है। दूसरी ओर शिवसेना (यूबीटी), कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की महाविकास आघाड़ी कब गठित होती है, इस पर अकोला के नागरिकों की नजरें टिकी हुई हैं। सभी इच्छुक उम्मीदवार इस ओर देख रहे है कि कब गठबंधन की घोषणा होती है।

80 पार्षदों का भविष्य होगा तय

मनपा चुनाव में कुल 20 प्रभागों से 80 पार्षदों का भविष्य तय होगा। अंतिम मतदाता सूची के अनुसार महिला मतदाता संख्या 2,75,142 और पुरुष मतदाता संख्या 2,74,877 है। इस प्रकार कुल 5,50,060 मतदाता तय करेंगे कि मनपा पर किस राजनीतिक पार्टी की सत्ता होगी। सूत्रों के अनुसार भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठबंधन लगभग ‘तय’ बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस को इस गठबंधन में 12 से 14 स्थान मिल सकते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

वाशिम में अवैध हाथ भट्टियों पर बड़ी कार्रवाई, 95 हजार का मुद्देमाल जब्त; 5 मामले दर्ज

‘मैंने कहा था…’, BMC मेयर के लिए रितु तावड़े की उम्मीदवारी पर नितेश राणे का बड़ा बयान, विरोधियों पर कसा तंज

‘घूसखोर पंडत’ विवादों में अखिलेश यादव भी कूद पड़े…भाजपा को कहा गिरगिट, जमकर हुए हमलावर

‘मेरा वोट किसने डाला?’ पुणे के जुन्नर में बोगस वोटिंग देख भड़के युवा, मतदान केंद्रों पर भारी तनाव

यह भी पढ़ें:- पृथ्वीराज चव्हाण के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर बवाल, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, भाजपा ने किया तीखा वार

सभी पार्टियां सक्रिय हुई

यहां पर चुनाव की आचारसंहिता लागू होने के बाद अकोला में विभिन्न राजनीतिक दलों की बैठकों और आपस में बातचीत करने का दौर शुरू हो गया है। भाजपा और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार गुट) की युति की पुष्टि की जा रही है, वहीं कांग्रेस, वंचित बहुजन आघाड़ी, राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट), शिवसेना (उद्धव गुट) और शिवसेना (शिंदे गुट) ने भी अपनी बैठकों का सिलसिला शुरू कर दिया है।

Akola municipal corporation election 2025 bjp congress alliance strategy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 18, 2025 | 10:46 AM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • BJP
  • Congress
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.