अकोला मनपा का बड़ा फैसला, बारिश में 24×7 कार्यरत रहेंगी 4 आपदा प्रबंधन टीमें
Akola Disaster Management: अकोला महानगर पालिका ने बारिश के मौसम में प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए 24x7 कार्यरत चार स्वतंत्र आपदा प्रबंधन टीमें गठित करने का निर्णय लिया है।
Municipal Corporation (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Municipal Corporation: बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और संभावित प्राकृतिक आपदाओं को ध्यान में रखते हुए अकोला महानगर पालिका में ली गई विशेष बैठक में मंथन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महापौर शारदा खेडकर ने की, जबकि स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल और मनपा आयुक्त डॉ. सुनील लहाने उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयमहानगर पालिका क्षेत्र में आपदा प्रबंधन हेतु चार स्वतंत्र पथक टीमें गठित की जाएंगी। ये टीमें 24×7 कार्यरत रहेंगी और बरसात के दौरान पानी भरना, पेड़ों का गिरना, स्ट्रीट लाइट बंद होना, पानी की आपूर्ति में बाधा जैसी समस्याओं का समाधान करेंगी।
सामग्री की तत्काल खरीदी होगी
आपदा प्रबंधन के लिए आवश्यक सामग्री की तात्कालिक खरीद की जाएगी। पानी निकालने हेतु जनरेटर चालित पंप और पेड़ काटने के लिए कटर मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। शहर के कुंओं पर जाली लगाई जाएगी और नागरिकों की शिकायतों का तुरंत निपटारा किया जाएगा। जिन सड़कों पर पानी जमा होता है, उनका सर्वे कर स्क्रैपिंग कार्य की सूची तैयार की जाएगी।
अधिकारियों को निर्देश
मनपा आयुक्त लहाने ने आदेश दिया कि चारों क्षेत्रीय अधिकारी नागरिकों की शिकायतों का इंतजार न करें, बल्कि रोजाना निरीक्षण कर समस्याओं का समाधान करें। नालों की सफाई, संकरी नालियों की मरम्मत और स्वच्छता निरीक्षकों द्वारा युद्धस्तर पर सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। महापौर खेडकर ने आपदा प्रबंधन में लापरवाही करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों पर तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
पहले आओ-पहले पाओ; रेलवे में नौकरी का सुनहरा अवसर, मुंबई से सूरत तक ATVM फैसिलिटेटर पदों के लिए होगी आवेदन
संभाजीनगर के स्कूल में खूनी वारदात: TC लेने आया था नाबालिग छात्र, हो गई बहस, क्लास टीचर पर चाकू से हमला
नासिक-मुंबई हाईवे पर फुटओवर ब्रिज के नीचे फंसा कंटेनर, कई घंटे यातायात ठप, सड़क निर्माण से बढ़ी ऊंचाई बनी आफत
चंद्रपुर में सर्पदंश से 6 वर्षीय मासूम की मौत, जिवती की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
ये भी पढ़े: नागपुर कस्तूरचंद पार्क विवाद: मुख्य न्यायाधीश के सामने उठा मामला; निशांक नायक की याचिका पर HC में सुनवाई आज
बैठक में उपस्थित पदाधिकारी
इस बैठक में उपमहापौर अमोल गोगे, सभागृह नेता पवन महल्ले, नगरसेवक नितिन ताकवाले, शरद तुरकर, प्रशांत जोशी, सुमेध अलोने, विजय पारतवार, गणेश शहाणे, अजय गुजर, मृणालिनी मानतकर, विठ्ठल देवकते, देविदास निकालजे, राजेश सरप, मनीष कथले उपस्थित रहे।
