अकोला मनपा का ‘नो टैक्स’ बजट! 1505 करोड़ में चमकेगा शहर, जानें बजट के भीतर छिपे असल आंकड़े
Akola NMC Budget 2026: अकोला मनपा का 1505.07 करोड़ का बजट मंजूर। अंडरग्राउंड ड्रेनेज, सिटी बस और जिगांव जल परियोजना को प्राथमिकता। बिना टैक्स बढ़ाए विकास पर जोर।
- Written By: प्रिया जैस
अकोला मनपा की बैठक में उपस्थित सभापति विजय अग्रवाल, मनपा आयुक्त डा. लहाने व अन्य (सौजन्य-नवभारत)
Akola City Bus Service: अकोला महानगरपालिका का वर्ष 2025-26 का संशोधित तथा 2026-27 का मूल बजट मनपा आयुक्त डा। सुनील लहाने ने 20 मार्च को स्थायी समिति की बैठक में सभापति विजय अग्रवाल को प्रस्तुत किया। इस बजट में अंडरग्राउंड ड्रेनेज परियोजना को शीघ्र गति देने, जिगांव परियोजना से नागरिकों को पानी उपलब्ध कराने, खुदे हुए मार्गों की मरम्मत करने तथा शहरवासियों को सिटी बस सेवा उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं को शामिल किया गया है।
कुछ करोड़ रुपये की राजस्व हानि
अकोला मनपा का 2026-27 का यह मूल बजट राजस्व और पूंजी खाते में 1.09 करोड़ रुपये की संभावित बचत दर्शाता है, किंतु वास्तव में इसमें कुछ करोड़ रुपये की राजस्व हानि है। मनपा आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कर वृद्धि या दर वृद्धि किए बिना खर्च में कटौती और आय बढ़ाने पर जोर दिया गया है। हालांकि वास्तविकता में कुछ करोड़ रुपये की राजस्व हानि है, इसलिए योजनाओं को आय के अनुसार ही लागू किया जाएगा।
सभापति विजय अग्रवाल ने कहा कि कर पर निर्भर न रहते हुए आय के नए स्रोत खोजे जाएंगे। बैठक में स्थायी समिति सदस्यों ने गंदे पानी और टंकियों की सफाई का मुद्दा उठाया, जिस पर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
सम्बंधित ख़बरें
सावंगी बाईपास हत्याकांड: 550 किमी का पीछा, चाय की टपरी से पकड़ाया आरोपी दंपती, मासूम की हत्या का खुलासा
100 दिन में सिर्फ नाम बदलने का काम हुआ, विकास के मुद्दों की अनदेखी, समीर साजिद का हमला
16 सीटों के लिए महायुती की बिसात, विधानपरिषद चुनाव में भाजपा का पलड़ा भारी, जानें किस दल को मिली कितनी सीटें?
जागे रेलवे अधिकारी, ठाणे स्टेशन पर सांसद म्हस्के और DRM ने लिया जायजा, 15-कोच लोकल और मानसून तैयारियों पर जोर
- 1505.07 – करोड़ का का मनपा का बजट मंजूर
- 1000 – रुपये में समझौता कर जल कर वसूले
यह भी पढ़ें – TET पास करने वाले टीचरों का प्रमोशन तय! इन 5 बड़े पदों पर होगी नियुक्ति, हाई कोर्ट के आदेश के बाद काम तेज
राहतकारी योजनाओं की मांग
वंचित बहुजन आघाड़ी गटनेता एवं स्थायी समिति सदस्य नीलेश देव ने कहा कि मनपा के रजत जयंती वर्ष में प्रस्तुत बजट में शहर के नागरिकों को वास्तविक राहत देने वाली योजनाएं शामिल की जानी चाहिए।
उन्होंने जल कर वसूली का मुद्दा उठाते हुए सुझाव दिया कि औसतन 1000 रुपये में समझौता योजना घोषित कर नागरिकों को राहत दी जाए। उनका कहना था कि यह केवल उत्सव का क्षण नहीं, बल्कि शहर के सर्वांगीण विकास का अवसर है।
