Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला मनपा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! 8 स्वीकृत पार्षदों के नामों का ऐलान, APMC प्रतिनिधि की कुर्सी पर फंसा पेंच

Akola Municipal Corporation Meeting: अकोला में 8 स्वीकृत पार्षदों की घोषणा, लेकिन एपीएमसी प्रतिनिधि की नियुक्ति पर लगी रोक। नालों की सफाई और आवारा मवेशियों पर कड़ा फैसला। जानें बैठक की पूरी रिपोर्ट।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Mar 11, 2026 | 02:15 PM

बैठक में उपस्थित महापौर व अन्य (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola APMC Representative Appointment: अकोला महानगरपालिका की सर्वसाधारण सभा में सोमवार को कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। बैठक की शुरुआत पिछली सभा के कार्यवृत्त को कायम रखने से हुई। इसके बाद आठ स्वीकृत पार्षदों की घोषणा की गई।

इनमें भाजपा-प्रणीत शहर सुधार आघाड़ी के एड. गिरीश गोखले, पूर्व उपमहापौर सुनील मेश्राम, चंदा शर्मा, एड. देवाशीष काकडे, कांग्रेस के इलियास खान उर्फ गुड्डू पठान, आकाश कवडे, उद्धवसेना के शंकर लंगोटे और वीबीए के सुनील इन्नानी शामिल हैं।

नालों की सफाई पर लिया फैसला

दोपहर की दूसरी बैठक में शहर के बड़े नालों की सफाई जेसीबी मशीन से और छोटे नालों की सफाई मनुष्यबल से करने का निर्णय लिया गया। गंदगी और कचरा उसी दिन उठाने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निविदा निकालने और सभी पार्षदों को एसएमएस द्वारा जानकारी देने के निर्देश दिए गए।

सम्बंधित ख़बरें

सोलापुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस सिलेंडर को माला पहनाकर निकाली शवयात्रा

नागपुर-रत्नागिरी हाईवे 8-लेन होगा या नहीं? एकनाथ शिंदे ने बताया प्लान, शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे पर भी दिया अपडेट

गर्मियों में घर जाना हुआ आसान! मुंबई और पुणे से यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 176 स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट

महिला सुरक्षा पर उठे सवाल: बुलढाणा में 24 घंटे के भीतर 7 महिलाएं लापता, 93 हजार के बाद भी नहीं थमा सिलसिला

साथ ही आवारा मवेशियों और कुत्तों से नागरिकों को हो रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। इस विषय पर पार्षद आशीष पवित्रकार और वीबीए के पराग गवई ने मांग उठाई। इसी तरह अकोला एपीएमसी पर मनपा के एक सदस्य को प्रतिनिधि नियुक्त करने के विषय पर भी चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें – RTE प्रवेश पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला! आवेदन के लिए मिले 3 अतिरिक्त दिन, सरकार की ‘शर्तों’ पर जताई कड़ी आपत्ति

बैठक आरोप-प्रत्यारोपों की झड़ी

स्थायी समिति सभापति विजय अग्रवाल ने जानकारी दी कि सरकार ने हाल ही में नया परिपत्रक जारी किया है, जिसके अनुसार अब बाजार समिति पर मनपा सदस्य की नियुक्ति संभव नहीं है। इस कारण संबंधित विषय को स्थगित रखा गया। बैठक में महापौर शारदा खेडकर, उपमहापौर अमोल गोगे, अतिरिक्त आयुक्त सुमेध अलोने और नगरसचिव अमोल डोईफोडे प्रमुख रूप से उपस्थित थे। पूरे दिन की बैठक में राजनीतिक वातावरण गरम रहा और आरोप-प्रत्यारोपों की झड़ी लगी।

Akola mnpa meeting 8 co opted members apmc stay

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 11, 2026 | 02:15 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.