Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक फाटा-खेड एलिवेटेड कॉरिडोर को गति: भूमि अधिग्रहण के लिए 175 करोड़ मंजूर; ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

Nashik Phata Khed Elevated Corridor: नासिक फाटा-खेड एलिवेटेड कॉरिडोर के भूमि अधिग्रहण के लिए 175 करोड़ का फंड मंजूर। पीडब्ल्यूडी के इस फैसले से प्रोजेक्ट में तेजी आएगी और जाम से राहत मिलेगी।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 24, 2026 | 04:37 PM

एलिवेटेड कॉरिडोर को गति सांकेतिक फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Nashik Phata Khed Elevated Corridor Project: पिंपरी-चिंचवड़ क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए नाशिक फाटा-खेड एलिवेटेड कॉरिडोर प्रोजेक्ट तैयार किया गया था। इसकी राह में आ रही भूमि अधिग्रहण की बाधा अब जल्द ही दूर होने जा रही है। पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) की सीमा में आने वाली 4.104 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए 175 करोड़ रुपये का फंड उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

महाराष्ट्र सरकार के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस संबंध में महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) को आधिकारिक पत्र भेजकर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।  इस प्रशासनिक फैसले से लंबे समय से अटकी पड़ी भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी आने की पूरी उम्मीद है।

14.1 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण जरूरी

नासिक फाटा से खेड एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए अतिरिक्त 14.1 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। इस भूमि में विभिन्न प्रशासनिक निकायों का हिस्सा भी शामिल है। इसके तहत पिंपरी-चिंचवड़ मनपा क्षेत्र की 3.869 हेक्टेयर, एमएसआरडीसी के अधिकार क्षेत्र की 6.128 हेक्टेयर और पीएमआरडीए सीमा की 4.104 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की जानी है।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे के मॉडल स्कूल का निर्माण अधूरा, 1.26 करोड़ मंजूर फिर भी छात्रों की सुरक्षा पर खतरा

Gondia News: गोंदिया में अतिक्रमण पर नगर परिषद की सख्ती, 31 जुलाई के बाद शुरू होगी कार्रवाई

Akola News: अकोला में चेक बाउंस मामले में फैसला, दंपती को 1-1 साल की सजा और 10.06 लाख का जुर्माना

नासिक के बांधों में जलस्तर 72% पार, गंगापुर समूह के डैम 92.86 प्रतिशत भरे, 1.76 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस संपूर्ण भूमि अधिग्रहण का कुल मूल्यांकन 600 करोड़ रुपये तय किया था। इस योजना के तहत संबंधित तीनों एजेंसियों को भूमि अधिग्रहण के लिए 200-200 करोड़ रुपये का फंड वितरित करने की सैद्धांतिक मंजूरी पहले ही दी जा चुकी थी।

एमएसआरडीसी से पीएमआरडीए को राशि ट्रांसफर

महाराष्ट्र सरकार के लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी किए गए नए पत्र के अनुसार, एमएसआरडीसी के पास भूमि अधिग्रहण के लिए उपलब्ध कराए गए 200 करोड़ रुपये के अप्रयुक्त फंड में से 175 करोड़ रुपये की राशि नगर विकास विभाग के माध्यम से सीधे पीएमआरडीए को ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए है। इस निर्णय के चलते पीएमआरडीए क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का काम तेजी से आगे बढ़ सकेगा।

यह भी पढ़ें:- दो मासूम बेटियों के साथ मां ने खत्म की जिंदगी, नासिक जिले के देवला में पति समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज

विधानसभा में भी उठाया था मुद्दा

विधायक महेश लांडगे एलिवेटेड कॉरिडोर केवल नाशिक फाटा से खेड एक सामान्य सड़क परियोजना नहीं है, बल्कि यह पिंपरी-चिंचवड़ और पूरे पुणे क्षेत्र के भविष्य की परिवहन व्यवस्था को आधुनिक दिशा देने वाला ड्रीम प्रोजेक्ट है। भूमि अधिग्रहण का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की मांग को लेकर विधानसभा सत्र में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जरिए सरकार का ध्यान खींचा था। मुख्यमंत्री से फंड जारी करने का अनुरोध किया था।

ऐसे पूरा होना है प्रोजेक्ट

  • 175 करोड़ रुपये फंड मंजूर
  • 14.1 हेक्टेयर भूमि आवश्यक है
  • 3.869 हेक्टेयर भूमि मनपा के अधिकार क्षेत्र में
  • 600 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण का मूल्यांकन
  • 200 करोड़ रुपये मिलेंगे तीनों एजेंसियों को

ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

इस परियोजना को गति देने में भाजपा विधायक महेश लांडगे के प्रयासों की भूमिका रही है। विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। उन्होंने मुख्यमंत्री से आवश्यक फंड जल्द से जल्द जारी करने का आग्रह किया था। नासिक फाटा-खेड एलिवेटेड कॉरिडोर को पिपरी-चिंचवड़ और पुणे शहर के बीच भारी जाम की समस्या को समाप्त करने वाला एक बेहद महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

Nashik pimpri chinchwad phata khed elevated corridor land acquisition 175 crore

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 03:51 PM

Topics:  

  • Development Project
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Nashik News
  • Pimpri Chinchwad News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.