अकोला: दिव्यांगों को लायन्स क्लब का अनूठा उपहार; 25 जरूरतमंदों को मिले कृत्रिम पैर, प्रांतपाल बाजोरिया ने सराह
Akola Lions Club News: अकोला में लायन्स क्लब ऑफ मिडटाउन और एलाइट द्वारा दिव्यांग मरीजों के लिए निशुल्क कृत्रिम पैर वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
Social Service Akola News: अकोला दुर्घटना, गैंग्रीन या अन्य कारणों से अपना पैर खोने वाले दिव्यांग मरीजों के लिए लायन्स क्लब ऑफ अकोला मिडटाउन और लायन्स क्लब ऑफ एलाइट द्वारा निशुल्क कृत्रिम पैर वितरण कार्यक्रम सराहनीय है।
अन्य सेवाभावी संस्थाओं से ऐसा कार्यक्रम आयोजित कर समाजसेवा करने का आह्वान लायन्स के प्रांतपाल अश्विनकुमार बाजोरिया ने किया। लायन्स क्लब ऑफ अकोला मिडटाउन और लायन्स क्लब ऑफ एलाइट की ओर से स्थानीय दुर्गा चौक स्थित इंद्रप्रस्थ सभागार में निशुल्क जयपुर फुट वितरण शिविर हुआ। इसमें बाजोरिया मार्गदर्शन कर रहे थे।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व गृहराज्य मंत्री रणजीत पाटिल, डिस्ट्रिक्ट फर्स्ट लेडी वैशाली बाजोरिया, वरिष्ठ विधिज्ञ बी।के। गांधी, माहेश्वरी समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष विजयकुमार तोष्णीवाल, पूर्व प्रांतपाल वसंत खंडेलवाल, रमाकांत खेतान, प्रकल्प प्रमुख एवं वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ कैलाश मुरारका, लायन्स मिडटाउन के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, एलाइट के अध्यक्ष हरीश खेतान, जोन चेयरमैन सुनील जेसवानी, शशी मुरारका, सहयोगी महेश संत, निरंजन भाला, संयोजक सुभाष चांडक आदि मान्यवर उपस्थित थे।
सम्बंधित ख़बरें
साकोली: लाखों के सुलभ शौचालय बदहाल, अनदेखी से योजना ठप; महिलाओं की परेशानी बढ़ी
सौर ऊर्जा पर अतिरिक्त शुल्क से उद्योगों में असंतोष; अकोला इंडस्ट्री एसोसिएशन ने CM Fadnavis को भेजा पत्र
भंडारा में धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर गरमाई राजनीति; जिला और महिला कांग्रेस का कल संयुक्त विरोध प्रदर्शन
गोंदिया ग्रामीण सड़कों पर मवेशियों का कब्जा; अतिक्रमण और गंदगी से यातायात बाधित, ग्राम पंचायत प्रशासन मौन
इस शिविर में 50 मरीजों का पंजीकरण किया गया था। 25 जरूरतमंद मरीजों को लगाए पैर इस दौरान मान्यवरों के हाथों 25 जरूरतमंद मरीजों को विशेषज्ञों और कैलाश मुरारका की देखरेख में निशुल्क कृत्रिम पैर लगाए गए। शेष 25 दिव्यांग मरीजों को चरणबद्ध तरीके से कृत्रिम पैर लगाए जाएंगे, ऐसी जानकारी प्रकल्प प्रमुख कैलाश मुरारका ने दी।
उन्होंने पावर पॉइंट के माध्यम से मरीजों को कृत्रिम पैर की उचित जानकारी दी। कार्यक्रम में 50 वर्ष विधि जगत की सेवा के लिए वरिष्ठ विधिज्ञ बी।के। गांधी का सम्मान किया गया। साथ ही सुभाष चांडक, प्रकाश आनंदानी, महेश मनवाणी, किशोर कापड़े, दयाराम रोहड़ा, सुनील जेसवानी, शशी मुरारका, अनीता मालवीया, तारा माहेश्वरी, सचिन शर्मा, घनश्याम जोशी, कनुभाई सायानी सम्मान किया गया।
अनुठे सेवाकार्य की सराहना रणजीत पाटिल ने अपने मनोगत में इस अनूठे मानवीय सेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए लायन्स मिडटाउन और एलाइट को शुभेच्छाएं दीं। संचालन सुनंदा केलकर और रमेश बाहेती ने किया, जबकि आभार अनीता मालविया ने माना। कार्यक्रम की सफलता के लिए जसपाल नागरा, जगदीश राठी, श्यामसुंदर अग्रवाल, अचीन मुरारका, हर्षित मुरारका ने परिश्रम किया। इस दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांग मरीज, नागरिक तथा दोनों क्लब के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।
