अकोला CA पेशे में AI की भूमिका पर सेमिनार, 2027 के बाद क्वालिफाई होने वाले सदस्य होंगे पूरी तरह ‘AI रेडी’
Akola AI Seminar: अकोला में ICAI द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए AI पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित। विशेषज्ञों ने बताया कि भविष्य में CA प्रैक्टिस को कैसे आसान और आधुनिक बनाएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस।
Akola Artificial Intelligence News: अकोला इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आईसीएआई की डब्लूआईआरसी अकोला शाखा द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का सफल आयोजन किया गया। इस सेमिनार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई के बदलते परिदृश्य और उसके चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे पर पड़ने वाले प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सीए उमेश शर्मा, सीसीएम एवं एआई के वाइस चेयरमैन, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आईसीएआई छोटे शहरों के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को भी एआई आधारित भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्ष 2027 के बाद क्वालिफाई होने वाले नए सीए पूरी तरह एआई रेडी होंगे।
साथ ही उन्होंने वर्तमान लगभग 5 लाख सदस्यों को नई तकनीक से जोड़ने हेतु संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अकोला शाखा के अध्यक्ष सीए रोमिल सोजतीया ने स्वागत भाषण में प्रैक्टिस में एआई के महत्व को रेखांकित किया।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की New Water Supply Project से 10 दिन में 1500 MM और 15 दिन में 2000 MM पाइपलाइन होगी शुरू
Pulse Polio अभियान; रविवार को छत्रपति संभाजीनगर में 2 लाख से अधिक नन्हें बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक
अंजनगांव सुर्जी में महिला से दुष्कर्म का मामला, चार माह की गर्भावस्था से खुलासा
Yavatmal News: पुसद नगर परिषद में पगडंडी सड़क पर कब्जे का आरोप, आनंदाशिष नगर लेआउट की मंजूरी रद्द करने की मांग
उन्होंने घोषणा की कि अकोला शाखा को डब्लूआयआरसी से 3 एवं 4 जुलाई 2026 को शेगांव में सबरीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित करने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। मोबाइल एप का उद्घाटनइसी अवसर पर सीए उमेश शर्मा के हाथों एक नए मोबाइल ऐप का उद्घाटन भी किया गया, जिससे पंजीकरण की प्रक्रिया अब स्वचालित रूप से संपन्न होगी।
उद्घाटन समारोह में उपाध्यक्ष सीए प्रतीक मंत्री, सचिव सीए विशाल राजपाल एवं विकासा चेयरमैन सीए धीरज चांडक भी उपस्थित रहे। तकनीकी सत्रों में विषय विशेषज्ञों ने एआई के विभिन्न आयामों पर गहन मार्गदर्शन दिया।
