-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Bjp Dialogue Modi Government 12 Years Achievements
अकोला में भाजपा की संवाद सभा, केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं
- Written By: केतकी मोडक
Modi Government 12 Years: अकोला भाजपा की संवाद सभा में विधायक रणधीर सावरकर ने मोदी सरकार के 12 वर्षों का लेखाजोखा पेश कर भारत को तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प दोहराया।

अकोला बीजेपी संवाद कार्यक्रम (सोर्स - फोटो नवभारत)
Akola BJP Dialogue Program: भाजपा विधायक प्रतोद रणधीर सावरकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 12 वर्षों में देश को हर क्षेत्र में दिशा दी और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। पहले कई मामलों में अन्य देशों पर निर्भर रहने वाला भारत आज वैज्ञानिक, सैनिक और औद्योगिक दृष्टि से आत्मनिर्भर बन चुका है। अकोला भाजपा कार्यालय में आयोजित संवाद सभा में उन्होंने मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों का विस्तृत जायजा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर सांसद अनूप धोत्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष शिवरकर, विधायक प्रकाश भारसाकले, विधायक हरीश पिंपले, विधायक वसंत खंडेलवाल, महापौर शारदा खेडकर सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरीश जोशी, प्रास्ताविक सांसद अनूप धोत्रे तथा आभार प्रदर्शन विजय अग्रवाल ने किया।
गिनाई गई मोदी सरकार की प्रमुख उपलब्धियां
गरीबी उन्मूलन: कांग्रेस सरकार ने गरीबी हटाओ का नारा दिया था, लेकिन वास्तविक कार्य नहीं किया। मोदी सरकार ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। 80 करोड़ से अधिक जनता को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराया गया। प्रत्येक गरीब को उसका स्वयं का घर देने का लक्ष्य रखा गया। पहले भारत रक्षा सामग्री के लिए अन्य देशों पर निर्भर था, अब भारत रक्षा सामग्री का निर्यात करने वाला प्रमुख देश बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
फडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
एक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली
अकोला में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 कृषि सेवा केंद्र जांच के घेरे में, 7 के लाइसेंस रद्द
लाखों की लागत से बना भिवखिडकी रोपवन बदहाल, सामाजिक वानिकी विभाग पर उठे सवाल
रेलवे क्षेत्र में प्रगति कर भारत निर्यातक देश के रूप में पहचान बना रहा है। कोरोना काल में टीकाकरण: भारत ने न केवल अपने नागरिकों को मुफ्त टीकाकरण दिया बल्कि अन्य देशों को भी बड़ी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराई, ऊर्जा क्षेत्रः वन नेशन वन ग्रिड के माध्यम से बिजली की कमी और लोड शेडिंग की समस्या समाप्त की गई। सौर ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा पर विशेष ध्यान दिया गया।
यह भी पढ़ें:- दौंड के पार्षद रोहित पाटिल का कुणबी जाति प्रमाणपत्र फर्जी निकला, समिति की कार्रवाई से पार्षद पद पर खतरा
महाराष्ट्र सरकार और अकोला की भूमिका
- विधायक सावरकर ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है। 2047 तक विकसित भारत और विकसित महाराष्ट्र का लक्ष्य रखा गया है।
- अकोला जिले में किसानों की सहायता, रेलवे और मूलभूत सुविधाओं के लिए बड़े पैमाने पर निधि उपलब्ध कराई गई है।
- उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत की अर्थव्यवस्था जल्द ही विश्व में तीसरे स्थान पर पहुँचेगी। महाराष्ट्र 14 करोड़ जनता के साथ ग्रोथ इंजन के रूप में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा।
Akola bjp dialogue modi government 12 years achievements
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राहुल गांधी के 56वें जन्मदिन पर खुली संपत्ति की कुंडली, 10 साल में दोगुनी हुई नेटवर्थ; कहां से कमाते हैं पैसा?
Jun 19, 2026 | 07:56 PMरीवा में ED की बड़ी कार्रवाई: भाजपा नेता, ठेकेदार और ज्वेलर्स कारोबारी के यहां एक साथ छापेमारी
Jun 19, 2026 | 07:55 PMफडणवीस सरकार का बड़ा निर्णय, सरकारी जमीन पर मालिकाना दावा करने वालों को दिया झटका
Jun 19, 2026 | 07:50 PMएक ही दुकान से शोरमा खाकर 59 लोग अस्पताल में भर्ती, भिवंडी में फूड पॉइजनिंग का तांडव; इलाके में मची खलबली
Jun 19, 2026 | 07:47 PMEIL में इंजीनियरों के लिए नौकरी का मौका, ₹96 हजार तक मिलेगी सैलरी, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jun 19, 2026 | 07:38 PMअकोला में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, 16 कृषि सेवा केंद्र जांच के घेरे में, 7 के लाइसेंस रद्द
Jun 19, 2026 | 07:30 PMGum Problems: क्या आपके मसूड़ों से भी आता है खून? भूलकर भी न करें नजरअंदाज, एक्सपर्ट ने बताए इसके बड़े कारण
Jun 19, 2026 | 07:27 PMवीडियो गैलरी

क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM
यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM











