Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola Cattle Rescue: ईद पर कुर्बानी के लिए हाे रही थी तस्करी; 5 गायों को बचाया, आरोपी गिरफ्तार

Illegal Cattle Transport: अकोला में 'ऑपरेशन प्रहार' के तहत अकोट पुलिस ने अकोट रोड पर सुफा स्कूल के पीछे से 5 गोवंश जब्त कर आरोपी आसिफ खान को गिरफ्तार किया और कुल 90 हजार रुपये का माल बरामद किया है।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: May 28, 2026 | 02:51 PM

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक पशु तस्करों को गिरफ़्तार करते हुए (सोर्स - नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

Illegal Cattle Transport Police Raid In Akola: अकोला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले भर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत अकोट फैल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 गोवंशों को सुरक्षित जीवनदान दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर कुल 90 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त करने में सफलता प्राप्त की है। बुधवार, 27 मई की सुबह करीब 11 बजे पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कुछ गोवंशों को अकोट रोड पर स्थित सुफा स्कूल के पीछे वाले मैदान से क्रूरतापूर्वक कत्ल करने के उद्देश्य से और अवैध बिक्री हेतु ले जा रहा है।

इस सटीक सूचना के आधार पर पुलिस निरीक्षक शेख रहीम के मार्गदर्शन में पुलिस पथक ने तत्काल सुफा स्कूल के पीछे घेराबंदी कर जाल बिछाया।

खेत की पगडंडी से ले जा रहा था गोवंश

अकोला पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति 5 गोवंशों को पैदल हांकते हुए ले जाता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे तुरंत रोककर हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आसिफ खान मोबिन खान (52), निवासी सोलासौ प्लॉट, कादरीपुरा, अकोट फैल, अकोला के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह आगामी ईद के अवसर पर कुर्बानी के लिए इन गोवंशों को अवैध बिक्री हेतु ले जा रहा था।

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई के कोलाबा में टला बड़ा हादसा‍! 5 मंजिला किस्मत बिल्डिंग में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

महाराष्ट्र में BJP-Congress जुबानी जंग तेज, वोटर लिस्ट से बकरीद तक, बावनकुले के बयान से गरमाई सियासत

संभाजीनगर में ‘प्लग एंड प्ले’ औद्योगिक पार्क योजना में शहर को शामिल करने की मांग; निवेशकों को मिलेगा बढ़ावा

नागपुर में राशन चावल गबन मामला गरमाया, विधानसभा में कुछ और, RTI में कुछ और?

अकोला पुलिस ने मुख्य मार्ग को छोड़कर खेत की पगडंडी से गुपचुप तरीके से ले जाए जा रहे सभी 5 गोवंशों को विधिवत जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं जब्त किए गए सभी गोवंशों को उचित संगोपन, चारे और सुरक्षित देखभाल के लिए म्हैसपुर स्थित गोरक्षण संस्थान में सुरक्षित दाखिल करा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:- बढ़ती गर्मी से कपास की बुआई प्रभावित, किसान बारिश के इंतजार में, उत्पादन पर होगा असर

अवैध धंधों के समूल उच्चाटन का संकल्प

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के कुशल मार्गदर्शन में जारी ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत अकोट पुलिस थाना क्षेत्र में गोवंश तस्करी, जुआ अड्डे, अवैध शराब की बिक्री, शराब पीकर सरेराह उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों, तड़ीपार और विभिन्न मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों पर लगातार दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में सक्रिय सभी अवैध धंधों का समूल उच्चाटन कर कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना है।

इस सफल कार्रवाई को अपर पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी व उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक शेख रहीम, प्रशांत इंगोले, हर्षल श्रीवास, इमरान शाह और अमिर ने पूरी मुस्तैदी के साथ अंजाम दिया।

Akola akot fail police operation prahar cattle smuggling asif khan arrested 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2026 | 02:51 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.