- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Air Pollution Control Unit Project Akola Shmashanbhoomi
चार चिताओं का धुआं एक साथ होगा फिल्टर, अकोला में शुरू हुआ अनोखा प्रदूषण नियंत्रण प्रोजेक्ट
Akola News: अकोला में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत 80 लाख की लागत से सिंधी कैंप श्मशानभूमि में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट लगाई जा रही है। जिससे चिताओं का धुआं फिल्टर होकर प्रदूषण कम होगा।
- Written By: आकाश मसने

अकोला श्मशानघाट (सोर्स: सोशल मीडिया)
Akola Air Pollution Control Unit: केंद्र सरकार के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के अंतर्गत अकोला महानगरपालिका को वायु प्रदूषण कम करने के लिए निधि मंजूर की गई थी। इसी निधि से सिंधी कैंप स्थित श्मशानभूमि में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट लगाने का काम शुरू किया गया है। 80 लाख रुपये की लागत से चल रहे इस कार्य को अब गति दी गई है।
महाराष्ट्र के प्रत्येक शहर में दिन-प्रतिदिन वायु प्रदूषण में वृद्धि हो रही है। शहरों में छोटे-बड़े कारखाने, श्मशानभूमि और अन्य कारणों से हवा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। कारखानदारों को भी एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बड़े शहरों को छोड़कर अन्य स्थानों पर आज भी अंत्येष्टि के लिए लकड़ी का उपयोग किया जाता है, जिससे हवा में भारी मात्रा में प्रदूषण फैलता है।
यह भी पढ़े:-नागपुर मनपा का महासंग्राम: प्रभाग 6 में निधि की लड़ाई, इस बार कौन मारेगा बाजी?
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
अमरावती: चांगापुर हनुमान मंदिर में जन्मोत्सव पर विशेष ट्रैफिक प्लान; भारी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध
गोंदिया पुलिस ‘भरोसा सेल’ का कमाल: टूटने की कगार पर पहुंचे 369 परिवारों को फिर से जोड़ा; परामर्श बना आधार
वडसा-लाखांदूर राजमार्ग पर दो बाइकों की भीषण भिड़ंत; दो युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी
इस समस्या को रोकने के लिए शहर की सभी श्मशानभूमियों में चरणबद्ध तरीके से एयर पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट लगाए जाएंगे। पहले चरण में अकोला शहर के सिंधी कैंप श्मशानभूमि में यह यूनिट स्थापित किया जा रहा है। इस यूनिट की विशेषता यह है कि एक साथ चार चिताओं से निकलने वाला धुआं इस यूनिट के माध्यम से बाहर निकलेगा।
80 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस यूनिट के जरिए ज्वालाओं और धुएं से निकलने वाले हानिकारक तत्व सीधे हवा में न जाकर नष्ट हो जाएंगे। इससे वातावरण में प्रदूषण का स्तर कम होगा और नागरिकों को स्वच्छ हवा मिलेगी।
इस यूनिट से प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी
कार्यकारी अभियंता अजय गुजर ने कहा कि अकोला शहर में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा लागू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत पहले चरण में सिंधी कैंप श्मशानभूमि में यूनिट लगाने का काम शुरू हुआ है। आगामी समय में उपलब्ध निधि के अनुसार अन्य श्मशानभूमियों में भी ऐसे यूनिट लगाए जाएंगे।
Air pollution control unit project akola shmashanbhoomi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अब एयरपोर्ट पर भूल गए सामान? Blinkit देगा मिनटों में डिलीवरी
Apr 02, 2026 | 03:32 AMAaj Ka Rashifal 2 April: हनुमान जयंती पर दूर होंगे सारे संकट! इन 5 राशियों पर मेहरबान हुए संकटमोचन
Apr 02, 2026 | 12:05 AMनागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर काल बनकर आया ट्रक, टेम्पो को मारी जोरदार टक्कर, 8 महिला मजदूरों की दर्दनाक मौत
Apr 01, 2026 | 11:54 PMIPL 2026: मुश्किल वक्त में दिल्ली कैपिटल्स के खूब काम आए समीर रिजवी, लखनऊ सुपर जाएंट्स 6 विकेट से हारी मुकाबला
Apr 01, 2026 | 11:10 PM‘मुसलमानों के खिलाफ…’, मदरसा बोर्ड बंद होने पर शहाबुद्दीन रजवी ने CM पुष्कर सिंह धामी पर साधा निशाना
Apr 01, 2026 | 10:51 PMबिहार के Nalanda में महिला को बीच सड़क पर नोचते रहे मनचले, कपड़े फाड़कर घसीटा
Apr 01, 2026 | 10:36 PMकॉकरोच से छुटकारा पाने का सबसे असरदार घरेलू उपाय नोट कीजिए और आज़मा कर भी देखिए
Apr 01, 2026 | 10:33 PMवीडियो गैलरी

हत्या के 9 महीने बाद लौटे राजा रघुवंशी, घर में गूंजी बच्चे की किलकारी
Apr 01, 2026 | 10:23 PM
क्या इजरायली जेलों में कैदियों को दिए जा रहे बिजली के झटके? वायरल वीडियो और नए कानून ने दुनिया को चौंकाया
Apr 01, 2026 | 10:03 PM
लखनऊ में ‘वर्दी वाली गुंडागर्दी’? परिवार के सामने युवक को घसीटकर ले गई पुलिस, रोता रहा बच्चा, नहीं बताया कारण
Apr 01, 2026 | 09:58 PM
हाई-स्पीड सफर में सेहत से खिलवाड़! वंदे भारत के खाने पर भड़कीं महिला यात्री, IRCTC ने जांच के बाद दी सफाई
Apr 01, 2026 | 09:53 PM
लाल आतंक का अंत, दंतेवाड़ा से सुकमा तक नक्सली हमलों की वो 6 दास्तां; जिनसे दहल उठा था पूरा देश- VIDEO
Apr 01, 2026 | 09:49 PM
असम में मोदी की हुंकार, PM की रैली में उमड़े जनसैलाब, बोले- केंद्र की तरह जीत की हैट्रिक पक्की
Apr 01, 2026 | 02:27 PM













