अद्वैत संगीत अकादमी के संगीत समारोह को बेहतर प्रतिसाद, कलाप्रेमियों का उत्साहपूर्ण प्रतिसाद
अद्वैत संगीत अकादमी द्वारा आयोजित अनप्लग्ड नाइट संगीत समारोह में कलाप्रेमियों का भारी प्रतिसाद मिला।
Akola News: स्थानीय अद्वैत संगीत अकादमी द्वारा सिविल लाइन स्थित आईएमए सभागृह में आयोजित अनप्लग्ड नाइट संगीत समारोह को कलाप्रेमियों का भारी प्रतिसाद मिला. अकादमी के संचालक एड.शिवम भौरदकर की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फडके अकादमी के संचालक प्रा.सतीश फडके एवं मंजूषा फडके उपस्थित थे. अकादमी के विद्यार्थियों ने ये राते, ये मौसम, झूठ बोले कौवा काटे, हैं अपना दिल तो आवारा, नीले नीले अम्बर पर, एक हसीना थी जैसे लोकप्रिय गीतों पर समूह, एकल एवं द्वयी प्रस्तुतियां देकर सभागृह में जल्लोष का वातावरण निर्मित किया.
बिटबॉक्सिंग के प्रदर्शन ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया. वहीं ये मेरा दिल प्यार का दीवाना और ओ मेरे सोना रे सोना गीतों के माध्यम से दिवंगत आशा भोसले को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई. विद्यार्थियों के गायन को कीबोर्ड पर जयकुमार गुरु, ऑक्टोपैड पर नितिन गुरु और ढोलक पर योगेश चांडाले ने उत्कृष्ट संगत दी. उपस्थित मान्यवरों ने भी रसमएउल्फत एवं प्यार का पहला खत गीतों पर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई.
बांटे उत्कृष्ट विद्यार्थी पुरस्कारउत्कृष्ट विद्यार्थी पुरस्कार संतोष कुमार पर्धी, पार्थ केदार एवं सिद्धी देशमुख को प्रदान किए गए. प्रवीण देशमुख ने फील्म अभिनेताओं की मिमिक्री प्रस्तुत कर कार्यक्रम की रंगत बढ़ाई. छायांकन का कार्य संजय सारकटे, मयूर धनुर्धरी एवं अजगर हुसैन ने किया, जबकि ध्वनि यंत्रणा पवन वासनकर ने संभाली. कार्यक्रम का संचालन प्रवीण देशमुख ने किया तथा आभार प्रदर्शन एड.शिवम भौरदकर ने किया. आयोजन की सफलता के लिए गायत्री तिवारी, अंतरा गद्रे, खुशी तिवारी, मांडवी पाटिल, वैभव मांडवकर, आदित्य पानझडे, आदित्य माधवानी एवं अर्पित लोखंडे ने विशेष परिश्रम किया.
