- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Acute Shortage Of Gas Cylinders In Rural Areas
ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, महिलाएं चूल्हे पर पोषण आहार पकाने को मजबूर
ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की भारी कमी, महिलाएं चूल्हे पर पोषण आहार पकाने को मजबूर।

Akola News: ग्रामीण भागों में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की तीव्र कमी ने आमजनजीवन को प्रभावित कर दिया है. बुकिंग के बावजूद सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे, जिसके चलते पोषण आहार तक चूल्हे पर पकाया जा रहा है. बालापुर तहसील के लोहारा गांव का दृश्य यही कहानी बयां करता है.
महंगाई की मार अब सीधे रसोई तक पहुंच गई है. कई परिवारों को ऊंचे दामों पर गैस खरीदनी पड़ रही है, वहीं सिलेंडर भरने के लिए एकमुश्त बड़ी रकम जुटाना भी मुश्किल हो रहा है. इस कारण ग्रामीण महिलाएं महंगे गैस की बजाय चूल्हे पर ही भोजन बनाने को विवश हैं. 2016 में केंद्र सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को धुएं से मुक्ति और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना शुरू की थी.
इस योजना से बड़ी संख्या में गरीब परिवारों तक गैस सिलेंडर पहुंचे और महिलाओं को राहत मिली. लेकिन पिछले कुछ दिनों से सिलेंडर की कमी और लगातार बढ़ते दामों ने फिर पुरानी स्थिति पैदा कर दी है. महिलाएं एक बार फिर चूल्हे पर खाना पकाती दिखाई दे रही हैं. राशन पर मिलने वाला रॉकेल बंद हो चुका है और गैस दरों में वृद्धि से महिलाओं के सामने कोई विकल्प नहीं बचा है.
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में आसमान से बरस रही आग; लू की चपेट में आने से 6 की मौत, विदर्भ में 350 से ज्यादा बीमार
मुंबई पर मंडराया जल संकट: 15 मई से पूरे महानगर में 10% पानी की कटौती लागू
OBC आरक्षण पर बड़ी अपडेट: देवेंद्र फडणवीस सुलझाएंगे ओबीसी आरक्षण की तकनीकी गुत्थी
पत्नी के नाम पर लिया कमरा पहुंचा प्रेमिका के साथ, मुंबई के नामी होटल में की धोखधड़ी, पत्नी ने दर्ज कराया मामला
स्कूलों में पोषण आहार पर असर
गैस दरवृद्धि और सिलेंडर की कमी से गृहिणियों को घरेलू बजट संभालना कठिन हो गया है. इस स्थिति का असर ग्रामीण स्कूलों पर भी पड़ा है. कई विद्यालयों में छात्रों को पोषण आहार नहीं मिल पा रहा है. कुछ स्कूलों में मजबूरन चूल्हे जलाकर बच्चों को भोजन दिया जा रहा है. पहले छात्रों को गैस पर बनी खिचड़ी दी जाती थी, लेकिन सिलेंडर न मिलने से अब स्कूल परिसर में चूल्हे पर ही खिचड़ी पकाकर परोसी जा रही है.
Acute shortage of gas cylinders in rural areas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
PBKS vs DC: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए बनाने होंगे 211 रन, आर्या-अय्यर ने खेली अर्धशतकीय पारी
May 11, 2026 | 09:26 PMपेंशन, सड़क और पढ़ाई के लिए खुला सरकारी खजाना, MP कैबिनेट ने लिए बड़े फैसले; 29 हजार करोड़ से अधिक की दी सौगात
May 11, 2026 | 09:25 PMSecond Bada Mangal: साल 2026 का दूसरा ‘बड़ा मंगल’ 12 मई को, चुपचाप कर लें ये अचूक उपाय, होगा मंगल ही मंगल!
May 11, 2026 | 09:18 PMछत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
May 11, 2026 | 09:15 PMExplainer: ममता विरोध में ‘लाल’ हुआ ‘भगवा’! क्या बंगाल में लेफ्ट वोटरों ने लिखी BJP की जीत की पटकथा?
May 11, 2026 | 09:05 PMमुंबई में ड्रग्स पर सर्जिकल स्ट्राइक, 4 करोड़ की हेरोइन के साथ उत्तराखंड के दो तस्कर गिरफ्तार
May 11, 2026 | 09:04 PMक्रूज शिप पर हंतावायरस का खौफनाक हमला, कई देशों में फैला संक्रमण; अमेरिका-फ्रांस में मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 09:03 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














