Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला: सिंचाई कुओं का भुगतान लंबित; किसानों में भारी रोष, 7 दिन में पैसे नहीं तो BDO कार्यालय पर ताला

  • Author By manoj choubey | published By रूपम सिंह |
Updated On: Mar 27, 2026 | 05:04 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Akola BDO Office News: अकोला जल सिंचाई कुओं का निर्माण कार्य पूरा करने के बावजूद भुगतान न मिलने से किसानों में भारी नाराजगी है। इस मुद्दे को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के युवा नेता विशाल गावंडे के नेतृत्व में दगडपारवा सर्कल के किसानों ने पंचायत समिति कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को निवेदन सौंपा।

किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर भुगतान नहीं किया गया, तो वे गट विकास अधिकारी के कक्ष पर ताला ठोकने का आंदोलन करेंगे। इस दौरान सहायक गट विकास अधिकारी सुनीता इंगले, कृषि अधिकारी भोयर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

किसानों के अनुसार, रोजगार गारंटी विभाग के अंतर्गत वर्ष 2024 में जल सिंचाई कुओं को मंजूरी दी गई थी। खुदाई और निर्माण कार्य पूरा हुए एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन कई किसानों को अब तक मस्टर के अनुसार भुगतान नहीं मिला है।

सम्बंधित ख़बरें

Petrol-Diesel Price Cut: CM फडणवीस ने बताया क्यों जरूरी था एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला; जानें पूरी डिटेल

अकोला: आगर मंडल के महा ई-सेवा केंद्रों पर प्रशासन का छापा, पारदर्शिता और सेवाओं की गुणवत्ता की हुई सघन जांच

अंबरनाथ में अवैध जुआ अड्डों का जाल, पुलिस पर लगे संरक्षण देने के गंभीर आरोप, पैंथर सेना ने दी चेतावनी

अशोक खरात कांड को लेकर CM फडणवीस का सख्त रुख, अश्लील वीडियो फैलाने वालों को होगी जेल, नई FIR और SIT जांच तेज

इस संदर्भ में विशाल गावंडे ने गट विकास अधिकारी रविकांत पवार और रोजगार गारंटी विभाग के उपजिलाधिकारी पाटिल से चर्चा करते हुए स्पष्ट कहा कि तय समयसीमा में भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

सामूहिक रूप से सौंपा निवेदन

निवेदन सौंपने के दौरान मुकुंदराव देशमुख, शंकर भांडे, नागेश मालठाने, विजय चतुरकार, विनोद मते, अमोल मते, संतोष चतुरकर, विठ्ठल तराले, गोवर्धन कोकाटे, सुभाष सपकाल, सचिन देशमुख, भारती देशमुख, सुभाष चव्हाण, जीतेंद्र मालगे, रमेश देशमुख, कमलेश देशमुख और अलका देशमुख सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

किसानों का कहना है कि समय पर भुगतान न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल भुगतान कर किसानों को राहत देने की मांग की है।

7 bdo

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 27, 2026 | 04:45 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.