Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Akola में बाढ़ का कहर: 62 गांव प्रभावित, 5 की मौत, किसानों की फसलें बर्बाद

अगस्त और सितंबर महीने में हुई झमाझम बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे, साथ ही लोगों का जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया था। आंकड़ों के अनुसार इस आपदा में 5 लोगों की मौत भी हो गई है।

  • By अपूर्वा नायक
Updated On: Sep 20, 2025 | 12:48 PM

अकोला न्यूज

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola News: अगस्त और सितंबर माह में हुई मूसलधार बारिश के कारण जिले में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। जिले की कई नदियों और नालों में पानी भरने से 62 गांव प्रभावित हुए, जबकि 425 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा। इस आपदा में 5 लोगों की मौत हो गई थी और 20 पशुओं की भी जान चली गई थी।

राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को प्रति व्यक्ति 4 लाख रु की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। बाढ़ के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे वे आर्थिक संकट में फंस गए। खेतों में खड़ी फसलें पानी में सड़ गईं और कृषि माल के नुकसान ने किसानों को कर्ज और मुसिबत की दोहरी मार दी। राज्य सरकार ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। यह सहायता राशि सीधे संबंधित किसानों के बैंक खातों में जमा की जा रही है।

घर और जनहानि का विस्तृत विवरण

इस प्राकृतिक आपदा के चलते जिले के सातों तहसीलों में गर्ज के साथ बारिश की मार झेलते हुए 425 घरों को आंशिक क्षति पहुंची। इनमें से 285 घरों को कुल 10 लाख 85 हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है। वहीं, बाढ़ में 5 लोगों की मौत हुई, जिनमें तेल्हारा तहसील के 3 और मुर्तिजापुर तहसील के 2 नागरिक शामिल हैं। इन सभी मृतकों के परिवारों को राज्य सरकार की ओर से कुल 20 लाख रु। की राहत राशि प्रदान की गई है। इसके अलावा, बाढ़ में 8 छोटे और 12 बड़े पशुओं की मौत हुई, जिससे पशुपालकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्रशासन द्वारा किए गए सर्वेक्षण में यह स्पष्ट हुआ है कि जिले के सभी तहसील इस आपदा से प्रभावित हुए हैं और नुकसान का स्तर अत्यंत गंभीर है। सरकार की ओर से राहत कार्य जारी हैं और प्रभावितों को यथासंभव सहायता पहुंचाई जा रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए ठोस योजना तैयार की जाएगी।

ये भी पढ़ें :- Pune News: Purandar Airport को ग्रीन सिग्नल: 90% जमीन देने को तैयार किसान

प्रदान की गई 4-4 लाख की सहायता राशि

अकोला के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी संदीप साबले ने कहा है कि जिले में आई बाढ़ के कारण कुछ मकान ढह गए थे। बाढ़ में बह जाने से पांच लोगों की मौत हो गई थी। कुछ मवेशियों की भी मौत हो गई थी। सरकार ने इन मामलों की जांच कर सहायता राशि प्रदान की है। बाढ़ में मारे गए सभी पांच लोगों के परिवारों को चार-चार लाख रु। की सहायता राशि प्रदान की गई है।

4 lakh each to akola flood affected families

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2025 | 12:48 PM

Topics:  

  • Akola News
  • Hindi News
  • Maharashtra

सम्बंधित ख़बरें

1

मंगेश साबले के ‘तांडव आंदोलन’ ने प्रशासन को हिला दिया, नारायण लोखंडे की भूख हड़ताल पांच दिन बाद खत्म

2

कांग्रेस के उम्मीदवार हुए फाइनल, 125 सीटों पर उम्मीदवार तय, 115 से कम सीटों पर समझौता नहीं

3

विदर्भ में महायुति मिलकर लड़ेगी चुनाव, राजस्व मंत्री बावनकुले का दावा

4

छत्रपति संभाजीनगर में MIM में बगावत, आधिकारिक उम्मीदवार पर हमला

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.