- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Akola Heatwave And Rain Alert District Administration Safety Guidelines
अकोला: 3 मई तक भीषण हीटवेव और अचानक बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने दोपहर 12 से 4 बजे तक बाहर न निकलने की दी सलाह
Akola News: अकोला में 29 अप्रैल से 3 मई तक तीव्र उष्णलहर और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। प्रशासन ने नागरिकों को दोपहर में बाहर न निकलने और मजदूरों की सुरक्षा के विशेष निर्देश दिए हैं।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)
Akola Heatwave Alert News: नागपुर स्थित प्रादेशिक मौसम केंद्र ने अनुमान जताया है कि जिले में 29 अप्रैल से 3 मई तक तीव्र उष्णलहर हीटवेव का प्रभाव रहेगा। इस दौरान अचानक बारिश की भी संभावना है। इस परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
आने वाले दिनों में जिले में तेज गर्मी और अचानक बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों और कामगारों से सतर्क रहने, स्वास्थ्य की देखभाल करने और सुरक्षा उपायों का पालन करने की अपील की है। मौसम की स्थितिइस अवधि में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।
प्रशासन ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में बाहर निकलने से बचें। अधिक तापमान में शारीरिक श्रम वाले कार्य टालें और ज्वलनशील पदार्थों से दूरी बनाए रखें। बच्चों और पालतू जानवरों को बंद वाहनों में न रखें। स्वास्थ्य संबंधी सावधानियाँप्यास न लगने पर भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
Jalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
Ulhasnagar Double Murder Case में मुख्य आरोपी सागर पाटिल गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
Bhandara: साकोली हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तालाब से बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल चाकू
सिरदर्द, कमजोरी, अत्यधिक पसीना, चक्कर आना आदि लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। पशुधन और पालतू जानवरों को छावनी में रखें और उन्हें पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएँ। बिजली, हवा और बारिश से बचावतेज हवा और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर आश्रय लें। पेड़ों के नीचे खड़े न हों। अकोला बारिश और बिजली गिरने की स्थिति में मोबाइल फोन का उपयोग न करें।
यह भी पढ़ें:- भंडारा में सरकारी कार्य आवंटन में धांधली पर जिलाधिकारी सख्त, नियम उल्लंघन करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई तय
अकोला किसानों को सलाह दी गई है कि वे अपने खेतों का माल सुरक्षित स्थान पर रखें। कामगारों की सुरक्षा हेतु उपायउष्णलहर से सबसे अधिक प्रभावित वर्ग निर्माण मजदूर, ईंट भट्ठा कामगार, खनन मजदूर, किसान और असंगठित क्षेत्र के श्रमिक हैं। इनके लिए प्रशासन ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। कार्यस्थलों पर पर्याप्त छाया और विश्राम की व्यवस्था की जाए।
कार्य समय का पुनर्नियोजन कर भारी काम दिन के ठंडे समय में किया जाए। पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स और आपातकालीन आइस पैक उपलब्ध कराए जाएँ। श्रमिकों की नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित की जाए।
अत्यधिक गर्मी की स्थिति में कामगारों को काम की गति धीमी करने की अनुमति दी जाए। कार्यस्थल पर दो व्यक्तियों की टीम अनिवार्य की जाए ताकि आपात स्थिति में सहयोग मिल सके। जनजागृति अभियान चलाकर श्रमिकों और नागरिकों को उष्णलहर के खतरों से अवगत कराया जाए।
Akola heatwave and rain alert district administration safety guidelines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PMनागपुर में ठाकुर गैंग का आतंक, रामदासपेठ रेस्टोरेंट के बाहर हंगामा; विवाद के बाद धमकी और तोड़फोड़
May 26, 2026 | 01:23 PMDU छात्रा का रोते हुए वीडियो वायरल, प्रोफेसर और HOD पर लगाए गंभीर आरोप
May 26, 2026 | 01:22 PMJalgaon Airport के विस्तार को मिलेगी रफ्तार; टर्मिनल बिल्डिंग होगी दोगुनी, मेट्रो शहरों से बढ़ेगी कनेक्टिविट
May 26, 2026 | 01:21 PMइंदौर में उषा ठाकुर का राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस को कॉकरोच जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ रहा
May 26, 2026 | 01:21 PMUlhasnagar Double Murder Case में मुख्य आरोपी सागर पाटिल गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
May 26, 2026 | 01:20 PMBhandara: साकोली हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तालाब से बरामद हुआ हत्या में इस्तेमाल चाकू
May 26, 2026 | 01:16 PMवीडियो गैलरी

अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM










