Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

CM फडणवीस के बयान से सियासी हलचल तेज, महाराष्ट्र निकाय चुनाव में होगी ‘फ्रेंडली फाइट’

Maharashtra civic elections: अकोला में मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने साफ कहा कि हम महायुति के तौर पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन जहां गठबंधन संभव नहीं होगा वहां 'फ्रेंडली फाइट' होगी।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jun 12, 2025 | 07:43 AM

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में होगी 'फ्रेंडली फाइट'

Follow Us
Close
Follow Us:

अकोला: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। इस बार मुद्दा है स्थानीय निकाय चुनाव और उसमें भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का ‘फ्रेंडली फाइट’ वाला बयान। अकोला में मीडिया से बात करते हुए फडणवीस ने साफ कहा कि हम महायुति के तौर पर चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन जहां गठबंधन संभव नहीं होगा वहां ‘फ्रेंडली फाइट’ होगी। हालांकि यह शब्द जितना सौम्य दिखता है, इसके मायने उतने ही सख्त माने जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने विकास संवाद सम्मेलन में स्पष्ट किया कि अमरावती हवाई अड्डा शुरू होने के बाद अब अकोला से विमान सेवा अवश्य प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि अकोला से विमान नहीं उड़ेगें। लेकिन मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि अकोला से विमान जरूर उड़ेंगे और यहां की हवाई सेवा शीघ्र शुरू होगी।

सीएम फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। विदर्भ के सिंचाई अनुशेष को दूर करने हेतु नलगंगा और पैनगंगा परियोजनाएं शुरू की गई हैं। जिससे पश्चिम विदर्भ की लाखों हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। किसानों को आधुनिक खेती अपनाने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग किया जाएगा ताकि उत्पादन में वृद्धि हो सके।

जहां गठबंधन नहीं, वहां ‘फ्रेंडली फाइट’

इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री सीएम फडणवीस ने कहा कि भाजपा नीत महायुति गठबंधन राज्य में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगा लेकिन जहां गठबंधन नहीं हो पाएगा वहां दोस्ताना मुकाबला होगा। मुंबई के बीएमसी सहित विभिन्न नगर निगमों और अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव पिछले 3 वर्षों से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष और पार्टी की चुनाव समिति स्थानीय निकाय चुनावों से संबंधित निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं। हमने गठबंधन के रूप में चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकां और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना गठबंधन की 2 अन्य पार्टियां है।

राजनीति में मानवता और संवेदनशीलता जरूरी

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत का पक्ष रखने विदेश गए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों के साथ बैठक के दौरान सांसद सुप्रिया सुले से मिले पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शरद पवार के स्वास्थ्य के बारे में पूछे जाने पर फहणवीस ने कहा कि राजनीति में मानवता और संवेदनशीलता होती है। हम वैचारिक रूप से विरोधी हैं, दुश्मन नहीं, यह मजबूत लोकतंत्र का प्रतीक है। हालांकि राजनीति बदलती रहती है लेकिन राज्य सरकार स्थिर है और महायुति के तीनों सहयोगी एक साथ रहेंगे। बाद में शहर में भाजपा द्वारा आयोजित रैली में फडणवीस ने लोगों से स्थानीय निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ गठबंधन का समर्थन करने का आग्रह किया।

किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी 16,000 मेगावाट बिजली 

सौर कृषि वाहिनी योजना के तहत 16,000 मेगावाट बिजली किसानों को उपलब्ध कराई जाएगी जिससे रात में खेतों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। महाराष्ट्र में बहुमत से सरकार बनने के बाद प्रशासन को पहले 100 दिनों का कार्यकाल लक्ष्य के साथ दिया गया था। इसकी सफलता प्रमाणित हो चुकी है। अब आगामी 150 दिनों की कार्य योजना तैयार की गई है जिसके माध्यम से अगले एक वर्ष में राज्य के अंतिम व्यक्ति तक विकास की गंगा पहुंचेगी।

Akola cm fadnavis statement friendly fight in maharashtra nikay chunav civic elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2025 | 07:43 AM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

नागपुर में पार्किंग विवाद में जानलेवा हमला, मारपीट के आरोपी परिवार को मिली अग्रिम जमानत

2

मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए मिहान ने दिया 50 लाख का चेक, देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में नई पहल

3

अकोला में जोरों शोरों से हुई गणेशोत्सव की तैयारी, प्रशासन ने की शांति से त्योहार मनाने की अपील

4

त्योहारों के मौसम में न तोड़ें लोगों के घर! राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का स्पष्ट आदेश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.