-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ajit Pawar Reprimanded Narhari Zirwal Sanjay Raut Took A Jibe
नरहरि झिरवल के बयान पर गरमाई सियासत, अजित पवार ने लगाई फटकार तो संजय राउत ने कसा तंज
- Written By: आकाश मसने
पालकमंत्री नरहरि झिरवल के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमाने लगी है। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने झिरवल की क्लास लगाते हुए सार्वजनिक तौर पर ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी।

अजित पवार, नरहरि झिरवल व संजय राउत (डिजाइन फाेटो)
मुंबई: उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी में मंत्री पद को लेकर नेताओं का असंतोष खत्म ही नहीं हो रहा है। मंत्री पद नहीं मिलने से एनसीपी के विधायक व पूर्व मंत्री छगन भुजबल नाराज हैं तो वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता नरहरि झिरवल कैबिनेट मंत्री व पालकमंत्री बनने के बाद भी खुश नहीं हैं।
अपने जिले के बजाय हिंगोली का पालकमंत्री पद दिए जाने से नाराज झिरवल अपने आक्रोश पर नियंत्रण नहीं रख पाए और गणतंत्र दिवस के मौके पर उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कह दिया कि एक गरीब विधायक को गरीब जिले का पालक मंत्री बनाया है। उनके बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति गरमाने लगी है। खुद अजित पवार ने झिरवल की क्लास लगाते हुए सार्वजनिक तौर पर ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार 2.0 में उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने नरहरि झिरवल को अन्न एवं औषधि प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बना दिया। इसके लिए अजित का आभार मानने के बाद भी झिरवल खुश नहीं हुए। क्योंकि वह आदिवासी विभाग का मंत्री बनना चाहते थे।
सम्बंधित ख़बरें
NCP में पावर वॉर! पार्टी नेता उठाए सुनेत्रा के नेतृत्व पर सवाल, आखिर क्या चल रहा है खेल?
लाडकी बहिन योजना में 3500 करोड़ का महाघोटाला! संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- 1 करोड़ अपात्र लोग ले रहे फायदा
अजित पवार का खास बनकर ठगे 65 लाख! SRA फ्लैट के नाम पर मुंबई में 12 लोगों के साथ बड़ी धोखाधड़ी
गौशाला अनुदान घोटाले के आरोपों से गरमाई सियासत; संजय राउत ने बीजेपी को घेरा, एजी रिपोर्ट में खुलासे से हड़कंप
पालकमंत्री बने झिरवल ने वसमत विधायक राजू नवघरे द्वारा आयोजित अपने सम्मान समारोह में कहा कि मैं पहली बार मंत्री और पालक मंत्री बना हूं। जब मैं यहां आया तो मुझे एहसास हुआ कि मुझ जैसे गरीब व्यक्ति को हिंगोली जैसे गरीब जिले का संरक्षक मंत्री बनाया गया है। इसलिए अब जब मैं मुंबई जाऊंगा तो अपने वरिष्ठों से पूछूंगा कि आपने एक गरीब व्यक्ति को एक गरीब जिला क्यों दिया?
संजय राउत ने साधा निशाना
शिवसेना (यूबीटी) के सांसद व प्रवक्ता संजय राउत ने एनसीपी नेता नरहरि झिरवल के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि झिरवल को गरीब कहना गौतम अडानी का अपमान है। शरद पवार की पीठ में छुरा घोंपा, गरीब को यह याद नहीं है।
क्या होता है पालकमंत्री का काम
पालकमंत्री संबंधित जिले का प्रमुख होता है। पालक मंत्री को शासन और प्रशासन की दृष्टिकोण से जिले पर नियंत्रण रखने का अवसर मिलता है। उसे जनता, सरकार और प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में काम करके कार्यकर्ताओं को मजबूत बनाने और पार्टी को घर-घर तक पहुंचाने का अवसर मिलता है। इसलिए ज्यादातर मंत्री अपने जिले का पालकमंत्री बनने का प्रयास करते हैं।
झिरवल के बयान के बाद यह चर्चा हुई शुरू
हिंगोली के पालकमंत्री पद को लेकर दिए गए झिरवल के बयान के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि नेता मलाई काटने के लिए पालकमंत्री बनना चाहते हैं। क्योंकि पालक मंत्री योजना समिति (डीपीसी) का अध्यक्ष भी होता है। ऐसे में विकास के लिए निर्धारित जिले के बजट पर भी कई मंत्रियों की नजर होती है।
गरीब जिला क्या होता है? ऐसे सवाल पूछते हुए स्थानीय लोग झिरवल को नसीहत दे रहे हैं कि किसी जिले में बुनियादी ढांचे के विकास का अभाव, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छ जल आपूर्ति और रोजगार जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेदारी संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधि, मंत्री एवं पालक मंत्री की होती है।
मेरी बातों का गलत अथ लगाया गया
जिला गरीब है या अमीर, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि वहां के नेता और मंत्री कैसे हैं। इसलिए मिले अवसर को बर्बाद करने के बजाय काम को प्राथमिकता दें अन्यथा, पांच साल में फिर चुनाव होंगे। तो वहीं अजित पवार की फटकार के बाद झिरवल ने कहा है कि मेरी बातों का गलत अर्थ लगाया गया है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
मंगलवार की बैठक में चर्चा कर लें
उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने मंत्री नरहरि झिरवल को फटकार लगाते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। ऐसा बयान देना उचित नहीं है। यदि मंगलवार को हमारी बैठक होगी और उन्हें कोई गलतफहमी हुई है तो वे उस पर चर्चा करके उसका समाधान करेंगे।
Ajit pawar reprimanded narhari zirwal sanjay raut took a jibe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
Jul 15, 2026 | 11:34 AMमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
Jul 15, 2026 | 11:32 AMमहाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खबर: दोहरी बुवाई के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, नकली बीज पर सरकार का बड़ा एक्शन
Jul 15, 2026 | 11:31 AMमध्य प्रदेश सरकार में बड़ा फेरबदल, राज्य मंत्री लखन पटेल से वापस लिया पशुपालन विभाग, CM संभालेंगे जिम्मेदारी
Jul 15, 2026 | 11:22 AMUP Politics: यूपी को बंगाल बनाना चाहती है सपा, जातीय हिंसा का जिक्र कर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरा
Jul 15, 2026 | 11:18 AMनागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर खूनी खेल; पत्नी की हत्या के बाद कारंजा शहर पुलिस थाने पहुंचा हत्यारा पति
Jul 15, 2026 | 11:18 AMJapan Open 2026: पीवी सिंधु और ध्रुव-तनिषा की शानदार जीत, सात्विक-चिराग चोट के कारण बाहर
Jul 15, 2026 | 11:13 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














