Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिराने के खिलाफ अजित पवार की NCP ने किया मौन प्रदर्शन

सिंधुदुर्ग की मालवण तहसील में राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर जाने से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। इसी बीच सरकार में शामिल अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराज की प्रतिमा गिर जाने की घटना को लेकर गुरुवार को राज्य भर में मौन प्रदर्शन किया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 29, 2024 | 07:44 PM

एनसीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. सिंधुदुर्ग की मालवण तहसील में राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर जाने से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है। इसी बीच सरकार में शामिल अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने महाराज की प्रतिमा गिर जाने की घटना को लेकर गुरुवार को राज्य भर में मौन प्रदर्शन किया और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

गौरतलब है कि सिंधुदुर्ग की मालवण तहसील में राजकोट किले में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा 26 अगस्त को गिर गई। इसका अनावरण करीब नौ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। यह घटना एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले चुकी है और विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) ने इसे लेकर एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर निशाना साधा है।

विपक्षी नेताओं ने बुधवार को घोषणा की कि प्रतिमा ढहने की घटना के खिलाफ एमवीए एक सितंबर को मुंबई में मार्च निकालेगी, जबकि सत्तारूढ़ राकांपा ने भी कहा था कि वह बृहस्पतिवार को राज्य के हर जिले और तहसील में मौन विरोध प्रदर्शन करेगी और उसी स्थान पर महान मराठा शासक की एक मजबूत और बड़ी प्रतिमा स्थापित करने की मांग करेगी।

सम्बंधित ख़बरें

Ajit Pawar Plane Crash: 50 करोड़ के बीमा के लिए कराया गया क्रैश, अमोल मिटकरी का विस्फोटक दावा

पुणे: एक मिनट की देरी से बदली बाजी, पुणे स्थायी समिति में भाजपा निर्विरोध; विपक्ष का दावा खारिज

अजित पवार को याद कर रो पड़े दिग्गज! शिंदे को याद आए अपने बच्चे; उद्धव ठाकरे भी हुए एमोशनल, देखें VIDEO

‘ब्लैक बॉक्स सुरक्षित, 70% सबूत मेरे पास’, अजित पवार विमान हादसे को लेकर रोहित पवार का बड़ा खुलासा, मचा हड़कंप

राज्यभर में प्रदर्शन करने वाले राकांपा कार्यकर्ताओं ने तहसीलदारों और जिलाधिकारियों को एक ज्ञापन भी सौंपा और प्रतिमा की खराब गुणवत्ता के लिए जिम्मेदार कलाकार एवं अन्य लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

राकांपा का विरोध इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि पार्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार के तीन घटक दलों में से एक है और मूर्ति के गिरने से उत्पन्न भारी आक्रोश के बीच संभावित राजनीतिक परिणामों पर विचार कर रही है।

यह भी पढे़ें: छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने का मामला: CM एकनाथ शिंदे ने मामले की जांच के लिए गठित की विशेषज्ञों की समिति

नांदेड़ में अजित पवार की जनसम्मान यात्रा के दौरान राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिर जाना दुखद है और उनकी पार्टी ने घटना के खिलाफ प्रदर्शन करने का फैसला किया है क्योंकि सभी को ऐसा करने का अधिकार है।

उन्होंने कहा, “लोकतंत्र में सभी को आंदोलन का अधिकार है। मालवण में शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। हम इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।”

यह भी पढे़ें: छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले से गरमाई राजनीति, सीएम शिंदे ने सरकार और नेवी के अधिकारियों के साथ की बैठक

शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे के बुधवार के राजकोट दुर्ग दौरे के समय भाजपा नेता नारायण राणे के समर्थकों और शिवसेना (यूबीटी) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के दौरान, राणे के खबरों में आए बयान पर तटकरे ने कहा, “राणे का बयान अनुचित है। मूर्ति गिरने की घटना दुखद है, लेकिन इस तरह की भाषा एक जिम्मेदार नेता को शोभा नहीं देती। यह महाराष्ट्र की संस्कृति के अनुरूप नहीं है।” (एजेंसी एडिटेट)

Ajit pawar ncp silent protest against the demolition of shivaji maharaj statue

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 29, 2024 | 07:44 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • NCP

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.