Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हिंदी पर चल रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र में मराठी भाषा दिवस का हुआ ऐलान, अजित पवार ने तय की तारीख

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने अपना 11वां और महायुति सरकार का पहला बजट पेश करते हुए ऐलान किया है कि महाराष्ट्र सरकार हर साल मराठी भाषा सम्मान दिवस मनाएगी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Mar 10, 2025 | 05:32 PM

उपमुख्यमंत्री अजित पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: देश में हिन्दी भाषा पर हो रहे विवाद के बीच महाराष्ट्र ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार ने अपना 11वां और महायुति सरकार का पहला बजट पेश करते हुए ऐलान किया है कि महाराष्ट्र सरकार हर साल मराठी भाषा सम्मान दिवस मनाएगी। इसके लिए 3 अक्टूबर का दिन तय किया गया है। यानी अब हर साल 3 अक्टूबर को महाराष्ट्र में मराठी भाषा सम्मान दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।

वित्त मंत्री अजित पवार ने आज विधानसभा में कहा कि मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने के बाद अब 3 अक्टूबर को ‘शास्त्रीय मराठी भाषा सम्मान दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिलाने के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आभारी हैं।

अजित पवार ने कहा कि राज्य के लोगों और दुनिया भर के मराठी भाषियों की ओर से मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को 3 अक्टूबर 2024 को आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में हमारी मूल मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देता हूं।

सम्बंधित ख़बरें

3.5 साल बाद गोंदिया नप को मिले निर्वाचित जनप्रतिनिधि, गोंदिया नप का गठन शुरू, 16 जनवरी को पहली बैठक

अमरावती में EVM गोदाम का निरीक्षण, EVM सुरक्षा में कोई चूक नहीं चलेगी: सौम्या शर्मा चांडक

अकोला में स्मार्ट मीटर से अब सटीक बिलिंग, बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी; मुफ्त लग रहे स्मार्ट मीटर

9 साल बाद अकोला में मनपा चुनाव, कहीं 38 तो कहीं 14 उम्मीदवार, मुकाबला दिलचस्प; प्रभाग 9 बना हॉटसीट

3 से 9 अक्टूबर तक ‘शास्त्रीय मराठी भाषा सप्ताह’

उपमुख्यमंत्री पवार ने कहा कि अब से हर साल 3 अक्टूबर को ही शास्त्रीय मराठी भाषा सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जबकि 3 से 9 अक्टूबर तक ‘शास्त्रीय मराठी भाषा सप्ताह’ मनाया जाएगा। अजित पवार ने यह भी कहा कि शास्त्रीय मराठी भाषा के अनुसंधान और अध्ययन के लिए मराठी भाषा विश्वविद्यालय, रिद्धपुर में एक उच्च गुणवत्ता वाला अनुसंधान केंद्र और अनुवाद अकादमी की स्थापना की जाएगी।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

इसके अलावा मराठी भाषा के संरक्षण के लिए काम करने वाले संगठनों के माध्यम से शास्त्रीय मराठी भाषा की गतिविधियों को लागू किया जाएगा। वित्त मंत्री अजित पवार ने यह भी ऐलान किया कि मराठी भाषा अनुसंधान में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पुरस्कार शुरू किए जाएंगे।

मराठी अस्मिता पर खासा जोर

देवेंद्र फडणवीस सरकार के इस बजट में मराठी अस्मिता पर खासा जोर दिया गया है। वित्त मंत्री अजित पवार ने ऐलान किया कि यूपी के आगरा में महाराज छत्रपति शिवाजी का एक स्मारक बनेगा। यह स्मारक उस स्थान पर बनेगा, जहां से मुगलों की कैद से छूटकर शिवाजी निकले थे।

Ajit pawar celebrates marathi language honour day on october 3 in maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 10, 2025 | 05:32 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Maharashtra Budget
  • Maharashtra Government
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.