9 साल बाद अकोला में मनपा चुनाव, कहीं 38 तो कहीं 14 उम्मीदवार, मुकाबला दिलचस्प; प्रभाग 9 बना हॉटसीट
Akola Municipal Election: अकोला महानगरपालिका चुनाव में 80 सीटों के लिए 469 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रभाग 9 से सबसे ज्यादा 38 जबकि प्रभाग 5 से सबसे कम 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
- Written By: अंकिता पटेल
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोेर्स: सोशल मीडिया )
Urban Local Body Election: अकोला महानगरपालिका चुनाव की रंगत दिन-ब-दिन बढ़ रही है। सभी प्रभागों में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है और कुछ प्रभागों में 30 से अधिक उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं।
मनपा के प्रभाग क्रमांक 9 से सबसे अधिक 38 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि प्रभाग क्रमांक 5 से सबसे कम 14 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद, यानी 2017 के बाद पहली बार मनपा के आम चुनाव की प्रक्रिया हो रही है।
15 जनवरी 2026 को 20 प्रभागों की 80 सीटों के लिए मतदान होगा और 16 जनवरी को मतगणना होगी। आने वाले दस दिनों में शहर को नए जनप्रतिनिधि मिलने वाले हैं। अकोला महानगरपालिका की कुल 80 सीटों पर चुनाव हो रहा है और प्रत्येक प्रभाग से अ, ब, क, ड ऐसे चार पार्षद चुने जाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, वायरल ‘ज़ॉम्बी वीडियो’ का सच आया सामने, ‘ये’ है वजह
मीरारोड: 9 साल बाद सुपारी किलर गिरफ्तार, झारखंड से दबोचा गया हत्या का मुख्य आरोपी
बंटीबबली ने मालिक के घर की चोरी, पुलिस ने 12.30 लाख का माल किया बरामद
भुसावल मंडल में नॉनइंटर लॉकिंग कार्य के चलते विशेष ब्लॉक, बडनेरा से गुजरने वाली कई ट्रेनें होंगी प्रभावित
इसके लिए कुल 469 उम्मीदवार मैदान में हैं। प्रभाग क्रमांक 9 में भीम नगर, खैर महम्मद प्लॉट, गुलजारपुरा, जोगलेकर प्लॉट, फडके नगर, वानखडे नगर जैसे क्षेत्र शामिल हैं, जहां से सर्वाधिक 38 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं प्रभाग क्रमांक 5 में सिविल लाइन चौक, उमरी, मोरेश्वर कॉलनी, खेडकर नगर, राम नगर, हनुमान नगर, गजानन पेठ, राऊत वाडी, सावंत वाडी और वृंदावन नगर जैसे क्षेत्र आते हैं, जहां से केवल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।
वीबीए का जोर
वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) ने मुंबई में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है, लेकिन अकोला में वह अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। संगठन ने इस बार 52 उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि पिछली बार उसका संख्याबल केवल 3 था। संख्याबल बढ़ाने के लिए वंचित बहुजन आघाड़ी ने जोरदार प्रचार शुरू कर दिया है और जिन प्रभागों में उनका प्रभाव है, वहां अभियान तेजी से चल रहा है।
उम्मीदवारों की संख्या अधिक वाले प्रभाग
प्रभाग क्रमांक 9 से सर्वाधिक 38 उम्मीदवार हैं। इसके बाद प्रभाग क्रमांक 2 से 36, प्रभाग क्रमांक 8 से 32, प्रभाग क्रमांक 18 से 31 और प्रभाग क्रमांक 12 से 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-प्रभाग की जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध, क्षेत्र की समस्याओं को हल करने को प्राथमिकता: परमार
पूर्व महापौर के प्रभाग में सबसे कम उम्मीदवार
मनपा चुनाव में प्रभाग क्रमांक 5 से सबसे कम यानी केवल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। खास बात यह है कि इसी प्रभाग से मनपा के पूर्व महापौर और भाजपा के चुनाव प्रभारी विजय अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। इस कारण इस प्रभाग की ओर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
