Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सौ वर्षों के विजन से परियोजनाओं को करो पूरा, अजित पवार का अधिकारियों को निर्देश

Maharashtra News: अजित पवार ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा करें। साथ ही वित्त आयोग से प्राप्त एक भी रुपया वापस नहीं लौटने की बात की है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 02, 2025 | 08:44 PM

उप मुख्यमंत्री अजित पवार (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री अजित पवार ने 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत शुरू की गई विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बुधवार को मंत्रालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समय में और अगले सौ वर्षों की दृष्टिकोण से पूरी की जाएं। वित्त आयोग से प्राप्त एक भी रुपया वापस नहीं लौटना चाहिए।

अजित पवार ने कहा कि इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से राज्य को पूर्ण सहयोग प्राप्त हो रहा है। सभी योजनाएं आगामी 100 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं। सभी विभाग एक-दूसरे के साथ समन्वय करें और यह सुनिश्चित करें कि वित्त आयोग से प्राप्त पूरी राशि वर्तमान वित्तीय वर्ष के अंत से पहले व्यय की जाए और एक भी रुपया वापस न लौटे।

सभी योजनाओं को समय पर करे पूरा

पवार ने आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सभी योजनाओं को समय पर पूरा करने में पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी। लेकिन परियोजनाओं में देरी या गुणवत्ता में कमी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में वित्त, नियोजन, नगर विकास, पर्यटन, सार्वजनिक स्वास्थ्य, वन और सार्वजनिक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में इन प्रमुख प्रोजेक्ट्स की हुई चर्चा

1. सेवानिवृत्त आईएनएस गुलदार जहाज का उपयोग करते हुए सिंधुदुर्ग के पास समुद्र में कृत्रिम प्रवाल भित्तियों का निर्माण, विश्वस्तरीय स्कूबा डाइविंग, पनडुब्बी पर्यटन और पानी के नीचे म्यूजियम की योजना
2. नवी मुंबई के उलवे में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास यूनिटी मॉल का निर्माण
3. नासिक में राम-काल-पथ का विकास
4. ठाणे, नागपुर, नवी मुंबई, छत्रपति संभाजीनगर, पिंपरी-चिंचवड़, कल्याण-डोंबिवली और सोलापुर में कार्यरत महिलाओं के लिए छात्रावास
5. नगर विकास, ग्राम विकास, आपदा प्रबंधन, सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाएं
6. सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण
7. वन और वन्यजीव प्रबंधन
8. रेवस-रेडी समुद्री राजमार्ग का विकास
9. पुलिस कर्मचारियों के लिए आवास योजनाएं

Ajit pawar 15th finance commission instructions to officers complete projects with view of next hundred years

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 08:43 PM

Topics:  

  • Ajit Pawar
  • Ajit Pawar News
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Mumbai

सम्बंधित ख़बरें

1

‘भाजपा को बैसाखी की जरूरत नहीं’, अमित शाह के बयान से महायुति में मचा हड़कंप

2

महाराष्ट्र बनेगा वैश्विक समुद्री शक्ति, ₹55,000 करोड़ के निवेश से समुद्री व्यापार में नई क्रांति

3

अमित शाह ने ‘इंडिया मैरी टाइम वीक 2025’ का किया उद्घाटन, भारत को समुद्री शक्ति बनाने का वादा

4

राकांपा यवतमाल में बना रही अपनी पैठ, अजित पवार की मौजूदगी में होगा विभिन्न दलों का भव्य पक्षप्रवेश

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.