Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अहमदनगर में 20 हजार की रिश्‍वत मामले में तहसीलदार सहित निजी व्यक्ति पर केस दर्ज!

  • By प्रभाकर दुबे
Updated On: May 21, 2023 | 04:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

अहमदनगर: बालू ढुलाई करने वाली गाड़ी पर कार्रवाई नहीं करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्‍वत (Bribe) मांग कर रिश्‍वत लेने के मामले में एंटी करप्शन ब्‍यूरो (Anti Corruption Bureau) की टीम ने एक निजी व्यक्ति को रंगेहाथ पकड़ा है। रिश्‍वत लेने के लिए प्रोत्‍साहन देने के कारण तहसीलदार (Tehsildar) के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। कोपरगांव के तहसीलदार विजय जबाजी बोरूडे (नि. सरकारी आवास कोपरगांव, जि. अहमदनगर) और निजी व्यक्ति गुरमीत सिंह दडियल (40, नि. कोपरगांव, जि. अहमदनगर) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

इस मामले में गुरमीत दडियल को रंगेहाथ पकड़ा गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के बालू ढुलाई की गाड़ी पर कार्रवाई नहीं करने के लिए गुरमीत सिंह दडियल ने कोपरगांव के तहसीलदार विजय जबाजी बोरूडे के लिए 20 हजार रुपए की रिश्‍वत मांगी थी। साथ ही रिश्‍वत लेने को तैयार नजर आए। 

सम्बंधित ख़बरें

साईं बाबा की पवित्र राख और प्रार्थना से छुआ आसमान, सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से को फतेह कर बनाया नेशनल रिकॉर्ड

तिरुपति की तर्ज पर अब साईंबाबा मंदिर की नई ‘दान नीति’, श्रद्धालुओं को मिलेगा इस सुविधा का लाभ

महाराष्ट्र के अहमदनगर रेलवे स्टेशन का बदला गया नाम, रेल मंत्री अश्विणी वैष्णव ने की घोषणा

17 मई को लिखित शिकायत की

रिश्‍वत देने की इच्‍छा नहीं होने के कारण शिकायतकर्ता ने एंटी क्रप्‍शन ब्‍यूरो से 17 मई 2023 को लिखित शिकायत की। मिली शिकायत की जांच की गई। 19 मई 2023 को एंटी क्रप्‍शन की टीम ने जाल बिछाया था। इसी दौरान सरकारी गवाह के सामने गुरमित सिंह दडियल ने 20 हजार रुपए की रिश्‍वत ली। उसे रंगेहाथ पकड़ लिया गया। तहसीलदार बोरूडे और गुरमीत दडियल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई नासिक परिक्षेत्र के पुलिस अधीक्षक शर्मिष्ठा घारगे-वालावलकर, अपर पुलिस अधीक्षक नारायण न्याहालदे, पुलिस उप अधीक्षक नरेंद्र पवार के मार्गदर्शन में पुलिस उप अधीक्षक वैशाली पाटिल, पुलिस हवालदार पंकज पलशीकर, पुलिस नाईक नितिन कराड, पुलिस नाईक प्रवीण महाजन, पुलिस नाइक प्रभाकर गवली और चालक पुलिस संतोष गांगुर्डे की टीम ने की।

Case file against private person including tehsildar in bribe case of 20 thousand in ahmednagar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 21, 2023 | 04:50 PM

Topics:  

  • Ahmednagar News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.