Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Anna Hazare: पार्टी में सब ठीक होता को सांसद नहीं भागते, AAP में मची भगदड़ पर ‘गुरु’ ने दिखाया आईना!

Anna Hazare: आप में बड़ी टूट पर अन्ना हजारे का बड़ा बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि पार्टी ठीक होती तो कोई छोड़कर नहीं जाता। अरविंद केजरीवाल नए घर में शिफ्ट हुए। संजय सिंह ने इसे ऑपरेशन लोटस बताया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Apr 24, 2026 | 08:05 PM

अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Anna Hazare on AAP Split: शुक्रवार (24 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी के सांसदों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। आप के राज्यसभा सांसद रह चुके राघव चड्ढा, दीपक पाठक और अशोक मित्तल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सियासी गलियारे में हड़कंप मचा दिया है। आम आदमी पार्टी के 6 सांसदों ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए है।

इस मामले में बयानबाजी ने जोर पकड़ लिया है। इस मामले पर महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare) का भी बड़ा बयान सामने आया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और 6 अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर अन्ना हजारे ने कहा, “लोकतंत्र में, कहां जाना है और कहां रहना है, यह पूरी तरह से किसी व्यक्ति की अपनी पसंद और राय का मामला है। अगर उन्होंने पार्टी छोड़ी है, तो ज़रूर उन्हें कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा होगा या उनके अपने कुछ कारण रहे होंगे। अगर पार्टी ठीक से काम कर रही होती, तो वे उसे छोड़कर नहीं जाते।”

अन्ना हजारे ने कही बड़ी बात

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा, संविधान में किसी भी पार्टी का नाम नहीं लिखा है। लोकतंत्र में लोग पूरी तरह से आज़ाद होते हैं; अगर किसी का मन कहीं और जाने का करता है, तो वह ऐसा करने के लिए स्वतंत्र है। अगर पार्टियां ठीक से काम करतीं और अपने अंदरूनी अनुशासन को बनाए रखतीं, तो वे उन्हें छोड़कर नहीं जाते।”

सम्बंधित ख़बरें

3 सांसदों के बाद अब 50 विधायक कहेंगे AAP को अलविदा? पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष ने दी चेतावनी; जानें क्या कहा

पंजाब के साथ धोखा…AAP की टूट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के बयान से छिड़ा बवाल

कुछ दिनों पहले पड़ी थी रेड…आज BJP में हुए शामिल, जानें कौन हैं अशोक मित्तल और संदीप पाठक

‘पंजाब से की गद्दारी…’, राघव चड्ढा के आम आदमी पार्टी छोड़ते ही भड़के संजय सिंह; ‘मिशन लोटस’ का किया दावा

VIDEO | Ahmednagar: As Raghav Chadha and 6 other Rajya Sabha MPs quit Aam Aadmi Party to join Bharatiya Janata Party, social activist Anna Hazare says, “…The Constitution does not mention the name of any party… People are free in a democracy, if anybody feels like going… pic.twitter.com/bUWkRhS1ze — Press Trust of India (@PTI_News) April 24, 2026

यह भी पढ़ें – CEC ज्ञानेश कुमार की जाएगी कुर्सी? 73 सांसदों ने उठाया बड़ा कदम, मुख्य चुनाव आयुक्त पर लगाए गंभीर आरोप

अरविंद केजरीवाल ने बताया पंजाब से धोखा

इस क्रम में आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर इसे पंजाब के लोगों के साथ धोखा बताया। इसी बीच उन्होंने अपना घर शिफ्ट करने की बात भी साझा की। उन्होंने सोशल मीडिय एक्स पर पोस्ट कर बताया कि हाल के दिनों में, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के तौर पर मेरी स्थिति को देखते हुए, केंद्र सरकार ने अदालत के आदेश पर मुझे एक मकान आवंटित किया था। अब मैं अपने परिवार के साथ उस मकान में शिफ़्ट हो गया हूं।

पिछले दिनों केंद्र सरकार ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक होने के नाते कोर्ट के आदेश पर मुझे घर आवंटित किया था। अपने परिवार के साथ मैं अब उस घर में शिफ्ट हो गया हूँ। — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 24, 2026

पार्टी के अस्तित्व पर उठे सवाल

इस मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। आम आदमी पार्टी से राज्यसभा में कुल 10 सांसद है। इनमें से 6 सांसदों ने पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। अब पार्टी के अस्तित्व पर सवाल उठाए जा रहे है। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने इसे पंजाब के लोगों के साथ धोखा बताया और इसे भारतीय जनता पार्टी के ऑपरेशन लोटस का हिस्सा बताया।

Anna hazare on aap split raghav chadha join bjp arvind kejriwal new house

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 24, 2026 | 08:05 PM

Topics:  

  • Aam Aadmi Party
  • Anna Hazare
  • Arvind Kejriwal

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.