Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गाडे और जाधव होंगे मेयर-डिप्टी मेयर, BJP-NCP गठबंधन पक्का; निर्विरोध चुनाव अब औपचारिकता

BJP-NCP Alliance: अहिल्यानगर महानगरपालिका में BJP-NCP गठबंधन से ज्योति गाडे मेयर और धनंजय जाधव डिप्टी मेयर होंगे, निर्विरोध चुनाव की औपचारिक घोषणा बाकी है।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Feb 03, 2026 | 03:56 PM

Ahilyanagar municipal corporation (सोर्सः सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Ahilyanagar Mayor Election: अहिल्यानगर महानगरपालिका में BJP और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजीत पवार गुट) के गठबंधन से मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नाम तय हो गए हैं। NCP की ज्योति गाडे मेयर और BJP के धनंजय जाधव डिप्टी मेयर होंगे। आज नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन दोनों पदों के लिए एक-एक ही आवेदन प्राप्त होने से इन पदों पर निर्विरोध चुनाव तय माना जा रहा है, जिसकी औपचारिक घोषणा शेष है।

अहिल्यानगर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन चुनाव में BJP-NCP गठबंधन ने 68 में से 52 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। इनमें NCP के 27 और BJP के 25 कॉर्पोरेटर शामिल हैं। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा चल रही थी कि मेयर पद पर किस पार्टी को पहला अवसर मिलेगा। उल्लेखनीय है कि मेयर पद OBC (महिला) वर्ग के लिए आरक्षित है।

सर्वसम्मति से लगाई गई मुहर

पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, NCP विधायक संग्राम जगताप और BJP नेता व पूर्व सांसद डॉ. सुजय विखे पाटिल ने आज गठबंधन के सभी 52 कॉर्पोरेटर्स की बैठक ली। बैठक की शुरुआत दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। चर्चा के बाद मेयर पद के लिए NCP कॉर्पोरेटर ज्योति गाडे और डिप्टी मेयर पद के लिए BJP कॉर्पोरेटर धनंजय जाधव के नाम पर सर्वसम्मति से मुहर लगाई गई।

सम्बंधित ख़बरें

पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ के शिकारियों पर कानून का हंटर, रामटेक कोर्ट ने 6 दोषियों को सुनाई कड़ी जेल की सजा

यवतमाल: चलती बस में अब नहीं मिलेगी टिकट, ‘इश्यू एंड स्टार्ट’ लागू टिकट के बाद ही रवाना होंगी एसटी बसें

Thane: शिवसेना ने गोवर्धन देशमुख पर साधा निशाना, बोले-‘मराठी अस्मिता की आड़ में दोहरी राजनीति’

Solapur News: अक्कलकोट-सोलापुर रोड पर भीषण हादसा, दो की मौत, एक गंभीर

इसके बाद सभी कॉर्पोरेटर्स म्युनिसिपल कार्यालय पहुंचे, जहां ज्योति गाडे और धनंजय जाधव ने म्युनिसिपल सेक्रेटरी मेहर लहरे के समक्ष अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। आज नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था और दोनों पदों के लिए केवल एक-एक आवेदन प्राप्त हुआ है।

6 फरवरी को होगी विशेष बैठक

मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव के लिए 6 फरवरी को जिला कलेक्टर डॉ. पंकज आसिया की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्विरोध चुनाव की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मेयर पद की उम्मीदवार ज्योति गाडे दिवंगत BJP नेता शिवाजीराव कर्डिले की पुत्री हैं। ज्योति गाडे और धनंजय जाधव दोनों इससे पहले भी कॉर्पोरेटर के रूप में कार्य कर चुके हैं।

पांच साल में चार मेयर

पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने बताया कि BJP और NCP के बीच मेयर और डिप्टी मेयर पद का कार्यकाल डेढ़-डेढ़ वर्ष के आधार पर तय किया गया है। इस व्यवस्था के तहत शहर को पांच वर्षों में चार मेयर मिलेंगे।

भावुक हुईं ज्योति गाडे

नामांकन के बाद ज्योति गाडे भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि यदि उनके पिता शिवाजीराव कर्डिले आज जीवित होते, तो उन्हें अत्यंत गर्व होता। अहिल्यानगर का नाम परिवर्तन होने के बाद पहली मेयर बनने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने अहिल्यादेवी के आदर्शों और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

ये भी पढ़े: NCP Merger News: ‘बीजेपी से पूछकर ही होगा फैसला’, एनसीपी के विलय पर छगन भुजबल का सबसे बड़ा बयान

जाधव का बयान

डिप्टी मेयर उम्मीदवार धनंजय जाधव ने कहा कि BJP-NCP गठबंधन केंद्र, राज्य और शहर तीनों स्तरों पर सत्ता में है। नागरिकों को बेहतर सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता होगी और सभी कॉर्पोरेटर्स के सहयोग से विकास योजनाओं को गति दी जाएगी।

स्टैंडिंग कमेटी का बंटवारा

सूत्रों के अनुसार पहले वर्ष स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैनशिप BJP को, हाउस लीडरशिप और महिला एवं बाल कल्याण समिति की चेयरमैनशिप NCP को तथा डिप्टी चेयरमैनशिप BJP को मिलने की संभावना है। हालांकि, इस पर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Ahilyanagar municipal corporation mayor deputy mayor bjp ncp alliance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2026 | 03:56 PM

Topics:  

  • Ahilyanagar
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.