मॉर्निंग वॉक पर गए कांग्रेस नेता का अपहरण, अहिल्या नगर में सचिन गुजर पर हमला और मारपीट

Ahilyanagar Sachin Gujar: अहिल्यनगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन गुजर का अपहरण और मारपीट की गई। शिवाजी महाराज पर कथित अपशब्दों से विवाद बढ़ा। आरोपी का वीडियो सामने आने से नया ट्विस्ट आया है।
अहिल्या नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का अपहरण और मारपीट
अहिल्या नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष का अपहरण और मारपीट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ahilyanagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ दुर्व्यवहार का गंभीर मामला सामने आया है। अहिल्या नगर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सचिन गुजर का कुछ लोगों ने अपहरण कर उन पर हमला किया। घटना उस समय हुई जब गुजर सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 7 बजे कुछ लोगों ने सचिन गुजर को जबरदस्ती वाहन में बैठाया और उनकी पिटाई की।

गुजर ने आरोप लगाया कि यह हमला एक हिंदुत्व संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया। अपहरण और मारपीट के बाद उन्हें दुधाळ बस्ती में छोड़ दिया गया। बाद में विधायक हेमंत ओगले, सचिन गुजर और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीरामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। यह घटना महापालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में राजनीतिक टकराव के रूप में देखी जा रही है।

आरोपी का वीडियो आया सामने

शुरुआत में इसे केवल चुनावी आरोप-प्रत्यारोप से जुड़ा बताया जा रहा था, लेकिन अब बड़ा ट्विस्ट सामने आया है। अपहरण में शामिल चंदू आगे और उसके साथियों ने एक वीडियो जारी कर घटना का कारण बताया है।

अपहरण और मारपीट की वजह क्या थी?

वीडियो में चंदू आगे का दावा है कि सचिन गुजर ने छत्रपति शिवाजी महाराज के लिए अपमानजनक शब्द बोले महाराजों का “एकेरी उल्लेख” किया (असम्मानजनक रूप से नाम लिया) इस अपमान से नाराज़ होकर शिवप्रेमी कार्यकर्ताओं ने हमला किया।

मामला बना और गंभीर

“सचिन गुजर मुझे रास्ते में मिले। मैंने पूछा महाराजों के लिए अपशब्द क्यों बोलते हो? इस पर उन्होंने कहा इससे तुम्हारे बाप को क्या? उसी से मुझे गुस्सा आया और मैंने बेलापुर रोड पर उसे दो-तीन थप्पड़ मारे। शिवरायांसाठी मारले मैं झूठ नहीं बोलूंगा। जो किया है मानता हूं। मेरे खिलाफ केस करना है तो करो मैं जमानत भी नहीं लूंगा।”पुलिस ने इस मामले में अपहरण और मारपीट का अपराध दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com