Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ahilyanagar News: झारखंड की अपहृत नाबालिग लड़की अहिल्यानगर में मिली, आरोपी गिरफ्तार

झारखंड की एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर लेकर जाने वाले आरोपी को अहिल्यानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लड़की को सुरक्षित रिहा किया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस के हवाले कर दिय

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jun 05, 2025 | 04:33 PM

झारखंड की अपहृत नाबालिग लड़की अहिल्यानगर में मिली (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अहिल्यानगर: झारखंड की एक नाबालिग लड़की को अपहरण कर लेकर जाने वाले आरोपी को अहिल्यानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लड़की को सुरक्षित रिहा किया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस के हवाले कर दिया। 24 मई 2025 को झारखंड के फतेहपुर पुलिस थाना में लड़की के पिता ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनकी नाबालिग बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। झारखंड पुलिस ने अपने वायरलेस संचार के माध्यम से एमआयडीसी नागपुर पुलिस को सूचना दी कि आरोपी और पीड़ित लड़की नागपुर के एमआयडीसी क्षेत्र में हैं। इस सूचना के आधार पर एमआयडीसी पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई विशेष टीम

एमआयडीसी पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक माणिक चौधरी के नेतृत्व में एक विशेष दल गठित किया गया, जिसे आरोपी को पकड़ने और पीड़ित लड़की को सुरक्षित मुक्त कराने का निर्देश दिया गया। अभियान के दौरान आरोपी मथान उमेश मुरुमु (20 वर्ष, निवासी दुलाडे, जिला जमदूका, झारखंड) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से पीड़ित लड़की को सुरक्षित छुड़ाया गया।

सम्बंधित ख़बरें

चौतरफा विकास का संकल्प! अहिल्यानगर में गठबंधन उम्मीदवारों के समर्थन में पंकजा मुंडे की प्रचार रैली

जन्मदिन विशेष: साधारण आदिवासी से ‘दिशोम गुरु’ तक…जब हक के लिए पूरे सिस्टम से टकरा गए थे ‘बागी’ शिबू सोरेन

Ahilyanagar News: BJP विपक्षी नेताओं को खाने वाली ‘चुड़ैल’ है : हर्षवर्धन सपकाल

अहिल्यानगर में ठाकरे गुट को झटका, पूर्व विधायक अनिल राठौड़ के बेटे विक्रम शिंदे-सेना में शामिल

राजस्थान से नकली खाद की सप्लाई, मशहूर ब्रांड के नाम पर चल रहा ठगी का खेल उजागर

विशेष टीम गठित

एक टीम गठित कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। इसी दौरान आरोपी को गिरफ्तार करने पर उसने अपना नाम मथन उमेश मुरुमु (उम्र 20, निवासी दुलाडे, जामदरा, झारखंड) बताया। पीड़ित लड़की को आरोपी के कब्जे से छुड़ाया गया है तथा आरोपी और पीड़ित लड़की को आगे की कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस को सौंप दिया गया है।

झारखंड पुलिस को सौंपा गया मामला

पीड़ित लड़की तथा आरोपी को आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत खैरे, अमोल भारती के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक माणिक चौधरी, पुलिस अधिकारी भालेराव, दिवटे, कावरे, मिसाळ, भागवत, किशोर जाधव, अक्षय रोहोकले, दहिफळे, सोनाली जाधव सहित अन्य अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Abducted minor girl from jharkhand found in ahilyanagar accused arrested

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2025 | 04:33 PM

Topics:  

  • Ahilyanagar
  • Jharkhand
  • Kidnapping

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.