-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ahilyanagar »
- 200 Kg Beef Seized In Jeur Midc Police Raid Illegal Slaughterhouse
धार्मिक स्थल के पास अवैध कत्तलखाना, जेऊर में 200 किलो गोमांस जब्त, एमआईडीसी पुलिस का छापा
- Written By: आंचल लोखंडे
MIDC Police Raid: जेऊर में एमआईडीसी पुलिस ने छापेमारी कर 200 किलो गोमांस जब्त किया और आरोपी को गिरफ्तार किया। धार्मिक स्थल के पास अवैध कत्तलखाना बंद करने की मांग की जा रही है।

जेऊर में 200 किलो गोमांस जब्त (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Ahilyanagar Crime News: अहिल्यानगर तहसील के जेऊर गांव में गोवंशीय पशुओं की कत्तल कर बिक्री करने वाले आरोपी पर एमआईडीसी पुलिस ने कार्रवाई की है। छापेमारी के दौरान 200 किलो गोमांस जब्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। एमआईडीसी पुलिस द्वारा गोवंशीय पशुओं की कत्तल के विरुद्ध चलाए गए अभियान की जेऊर पंचक्रोशी में सराहना की जा रही है।
सहायक पुलिस निरीक्षक माणिक चौधरी को गोपनीय जानकारी मिली थी कि जेऊर गांव में मुनीर खैरू शेख गोवंशीय पशुओं का मांस बेच रहा है। सूचना के आधार पर जेऊर दूरक्षेत्र के पुलिस उपनिरीक्षक मनोज मोंढे, पोहेकॉ. सुशांत दिवटे, आजिनाथ पालवे और पुलिस कॉन्स्टेबल ज्ञानेश्वर तांदळे ने मौके पर पहुंचकर मुनीर खैरू शेख के घर पर छापा मारा।
आरोपी गिरफ्तार
छापे के दौरान मोहसीन मुश्ताक शेख (निवासी-भिंगार कैंप, अहिल्यानगर) राज्य में गोवंशीय पशुओं की कत्तल पर प्रतिबंध होने के बावजूद कत्तल करते हुए पकड़ा गया। कत्तल के लिए उपयोग होने वाला सामान तथा 200 किलो गोमांस मौके से बरामद किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara Crime: भंडारा में सम्राट गैंग पर MCOCA, गोवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
गो-हत्या पर पूर्ण रोक के खिलाफ SC पहुंची तमिलनाडु सरकार, HC के आदेश को बताया कानून से परे
मुंबई के अहिल्यानगर में लगेगा रक्षा और सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट, तीन बड़े उद्योगों को मिलेगी जमीन
अन्ना हजारे सालो बाद फिर मैदान में, RTI नियमों में बदलाव पर दिया अल्टीमेटम, 5 जुलाई से अनशन की चेतावनी
कत्तलखाने स्थायी रूप से बंद किए जाएं
मोहसीन शेख से पूछताछ में पता चला कि बरामद किया गया मांस मुनीर खैरू शेख (निवासी-जेऊर बायजाबाई, ता. जि. अहिल्यानगर) का है। पुलिस कॉन्स्टेबल ज्ञानेश्वर तांदळे की शिकायत पर एमआईडीसी पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है तथा आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।इसी बीच जेऊर पंचक्रोशी के ग्रामीणों ने धार्मिक स्थल के पास चल रहे अवैध कत्तलखानों को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई है।
कार्रवाई में निरंतरता की मांग
जेऊर गांव के ग्रामदेवता देवी बायजामाता मंदिर के पायथों में अवैध रूप से गोवंशीय पशुओं की कत्तल होती है, ऐसी शिकायतें ग्रामीणों द्वारा कई बार की गई थीं। इनपर कार्रवाई करने की मांग भी लगातार उठ रही थी। धार्मिक स्थल के बिलकुल पास कत्तलखाना चलने के कारण नागरिकों में नाराजगी थी।आज की कार्रवाई से नागरिक संतुष्ट हैं तथा ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रखने की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: ‘विशेष समुदाय’ के लड़कों की शर्मनाक करतूत! छात्राओं की वाटर बॉटल में किया पेशाब, हो गया बड़ा एक्शन
पुलिस की कार्रवाई की ग्रामीणों द्वारा प्रशंसा
एमआईडीसी पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की कत्तल के विरुद्ध धड़क (कड़ी) कार्रवाई करने की मुहिम शुरू की है। इसलिए जेऊर पंचक्रोशी के ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा की है। अवैध कत्तलखाने चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग भी लगातार होती रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे, अपर पुलिस अधीक्षक वैभव कलुबर्मे, उपविभागीय अधिकारी शिरीष वमने के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक माणिक चौधरी, पुलिस उपनिरीक्षक मनोज मोंढे, आदिनाथ पालवे, सुशांत दिवटे, ज्ञानेश्वर तांदळे, शुभम सुटुक और सुरज देशमुख की टीम द्वारा की गई।
200 kg beef seized in jeur midc police raid illegal slaughterhouse
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 11 July 2026: शनिवार को किस राशि का लगेगा जैकपॉट, जानिए 12 राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 11, 2026 | 12:05 AMएक्स हसबैंड नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी को समांथा ने दी शुभकामनाएं, एक्टर ने ऐसे कहा शुक्रिया
Jul 10, 2026 | 11:35 PMशहडोल के सरकारी स्कूल में सांस्कृतिक मंच पर लग रही पाठशाला; गैस सिलेंडर के साए में मासूम बच्चे कर रहे पढ़ाई
Jul 10, 2026 | 11:31 PMCM मोहन यादव ने दो पहिया वाहन और पैदल चल कर किया शहर का भ्रमण; सिंहस्थ के निर्माण कार्यों का लिया जायजा
Jul 10, 2026 | 11:15 PMआगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PMकर्ज के बोझ से मिलेगी राहत, CM फडणवीस ने किसानों के लिए इतने लाख तक कृषि कर्जमाफी का किया ऐलान
Jul 10, 2026 | 11:09 PM‘किस बात की तनख्वाह लेते हो’ फिरोजाबाद में सफाई व्यवस्था पर मेयर कामिनी राठौर और सफाईकर्मियों में तीखी बहस
Jul 10, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM














