Aaditya Thackeray: ‘मुझे बदनाम करने की कोशिश’, दिशा सालियान मामले पर आदित्य ठाकरे बोले- कोर्ट में…
दिशा सालियान के मौत के मामले में बुधवार को पिता के बयान के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मचा हुआ है। आदित्य ठाकरे पर कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब इस मामले में आदित्य ठाकरे का बयान सामने आया है।
- Written By: आकाश मसने
आदित्य ठाकरे व दिशा सालियान (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर रही दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान ने बंबई उच्च न्यायालय का रुख कर उन रहस्यमय परिस्थितियों की नए सिरे से जांच की मांग की है, जिनमें जून 2020 में उनकी बेटी मृत पाई गई थी। उन्होंने कहा कि याचिका में आदित्य ठाकरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंपने का आग्रह किया गया है। इसके बाद आदित्य ठाकरे की गिरफ्तारी की मांग भी उठने लगी। अब इस मामले में आदित्य ठाकरे ने जवाब दिया है।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि जून 2020 में दिशा सालियान की आकस्मिक मौत के मामले में उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है और वह अदालत के सामने अपना पक्ष रखेंगे।
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ठाकरे ने कहा कि पिछले पांच साल से मेरी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। हम अदालत में अपना पक्ष रखेंगे। हम अदालत में अपना जवाब देंगे।
सम्बंधित ख़बरें
शिंदे बनाम ठाकरे: नासिक दौरे पर आदित्य ठाकरे का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, कमजोर संगठन में फूंकेंगे नई जान
‘जनता त्रस्त मोदी मस्त’: नागपुर में शिवसेना UBT का अनोखा प्रदर्शन, बांटी मेलोडी चॉकलेट
पेट्रोल-डीजल बचाने की मोदी की अपील पर राकां (एसपी) का प्रदर्शन, घोड़ा और बैलगाड़ी से पहुंचे जितेंद्र आव्हाड
शपथ लेने आए थे या भाषण देने? मुख्यमंत्री विजय के ‘स्टाइल’ पर प्रियंका चतुर्वेदी का मजेदार तंज
2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत
बता दें कि दिशा सालियान की 8 जून, 2020 को उपनगरीय मलाड में एक आवासीय इमारत की 14वीं मंजिल से कथित तौर पर गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस ने तब दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। छह दिन बाद, बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी।
मंत्री नितेश राणे ने ठाकरे पर साधा निशाना
भाजपा नेता एवं मंत्री नितेश राणे ने गुरुवार को आदित्य ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट के पिछले फैसलों के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप है तो उसे गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मंत्री राणे ने ठाकरे से विधायक पद से इस्तीफा देने की भी मांग की और कहा कि हमने विधानसभा में इसकी मांग की है।
शिवसेना (यूबीटी) के नेता एवं विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे ने आरोप लगाया कि आदित्य ठाकरे को निशाना बनाने के प्रयासों के पीछे भाजपा का हाथ है। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार मामले की जांच करने के लिए स्वतंत्र है।
जितेंद्र आव्हाड ने दिशा के पिता पर उठाए सवाल
वहीं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता और विधायक जितेंद्र आव्हाड ने सवाल उठाया कि दिशा सालियान के पिता पांच साल तक चुप क्यों रहे। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। आदित्य ठाकरे की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
क्या बोले सतीश सालियान
दिशा के सतीश सालियान ने संवाददाताओं को बताया कि याचिका में यह भी कहा गया है कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई तथा बाद में कुछ प्रभावशाली व्यक्तियों को बचाने के लिए राजनीतिक रूप से साजिश रची गई।
