- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Adani Cement Plant Malkhed Worker Murder Chandur Railway
मालखेड सीमेंट फैक्ट्री में हिंसक विवाद, अदाणी सीमेंट प्लांट में मजदूर की हत्या, इलाज के दौरान मौत
Malkhed Worker Murder News: चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र के मालखेड स्थित अदाणी सीमेंट प्लांट में बिहार के एक मजदूर की मारपीट के बाद मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

Malkhed worker murder (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Adani Cement Plant Incident News: चांदूर रेलवे थाना क्षेत्र के मालखेड स्थित अदाणी समूह के सीमेंट प्लांट परिसर में बिहार के एक युवा मजदूर पर हुए जानलेवा हमले का मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। डंडों और पत्थरों से बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किए गए मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी घायल होने के कारण अस्पताल में उपचाराधीन है।
मृतक की पहचान विकास कुमार गौरी दास 23, सिसाई, समस्तीपुर, बिहार के रूप में हुई है। वह रोजगार की तलाश में करीब 10 दिन पहले ही मालखेड स्थित सीमेंट कारखाने में काम करने आया था।गलती से दूसरे मजदूर के कमरे में जाने पर विवादपुलिस सूत्रों के अनुसार रात करीब 8.30 बजे विकास कुमार गलती से कारखाना परिसर में रहने वाले दूसरे मजदूर के कमरे में चला गया था। इस बात को लेकर विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोपियों ने लकड़ी के डंडों और पत्थरों से विकास कुमार की बेरहमी से पिटाई की। सुपरस्पेशालिटी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दूसरा आरोपी अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने कुलदीप नित्यानंद यादव 30, महेंद्रगढ़, हरियाणा को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरे आरोपी धर्मेंद्र विश्वनाथ साह 26, मुजफ्फरपुर, बिहार का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद अदाणी सीमेंट प्लांट परिसर में काम करने वाले बाहरी मजदूरों के बीच डर और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। मजदूरों का कहना है कि परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और आपसी समन्वय की कमी के कारण ऐसे विवाद बढ़ रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक मामले पर विधायक बच्चू कडू का आक्रोशित बयान – हाथ काटने की मांग
अहिल्यानगर में पाइपलाइन रोड पर गैंग का आतंक, युवक पर हमला कर हवा में फायरिंग, इलाके में दहशत
पंढरपुर में दुष्कर्म पीड़िता ने एसिड पीकर दी जान, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं, परिवार का अंतिम संस्कार से इनकार
अवैध संबंध से उजड़ा परिवार: पत्नी की हत्या के बाद पति ने खाया जहर, महिला के प्रेमी ने भी कर ली खुदकुशी
ये भी पढ़े: PM मोदी की अपील का असर, ईंधन बचत के लिए बड़ा फैसला; पूर्व मंत्री ने कम किया सुरक्षा काफिला
औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा और ठेकेदारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल
इस घटना ने औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों की सुरक्षा और ठेकेदारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ठेकेदार पर भी लगे गंभीर आरोपमृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार लगातार यह कहकर उन्हें गुमराह करता रहा कि विकास कुमार का इलाज चल रहा है, जबकि बाद में अचानक उसकी मौत की सूचना दी गई। मजदूर की मौत के बाद ठेकेदार शव छोड़कर फरार हो गया। मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।
Adani cement plant malkhed worker murder chandur railway
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कुंडली के दूसरे भाव में हो केतु, तो मान-सम्मान और धन-दौलत लुट जाने का खतरा, जानें बचने के उपाय
May 25, 2026 | 08:13 PMबांद्रा के बाद अब गोरेगांव-मलाड में रेलवे की कार्रवाई; 1500 वर्ग मीटर जमीन से हटाए गए अवैध निर्माण
May 25, 2026 | 08:07 PMराष्ट्रपति भवन में चमकीं हरमनप्रीत कौर, लेकिन क्यों नदारद रहे हिटमैन रोहित शर्मा? जानें इसके पीछे की बड़ी वजह
May 25, 2026 | 08:00 PMKatni News: उदयनिधि स्टालिन को BJP विधायक संजय पाठक ने भेजी रामायण और श्रीमद भागवत गीता; कही यह बड़ी बात
May 25, 2026 | 07:55 PMमुंबई मेट्रो बनी स्मार्ट: APCMS तकनीक शुरू, खराब होने से पहले ही एआई पहचान लेगा तकनीकी खामी
May 25, 2026 | 07:54 PMPadma Awards 2026: धर्मेन्द्र से शिबू सोरेन तक… देश की ये 66 हस्तियां पद्म पुरस्कार से हुईं सम्मानित
May 25, 2026 | 07:44 PMपद्म पुरस्कारों में महाराष्ट्र का रहा बोलबाला, 1 पद्मविभूषण, 3 पद्मभूषण और 11 पद्मश्री के साथ राज्य का दबदबा
May 25, 2026 | 07:33 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














