-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Actor Ncp Mp Amol Kolhe Criticized For Playing Godse In The Film
फिल्म में गोडसे की भूमिका निभाने के लिए अभिनेता-राकांपा सांसद अमोल कोल्हे की आलोचना
- Written By: किर्तेश ढोबले

मुंबई: अभिनेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के सांसद डॉ. अमोल कोल्हे (Amol Kolhe) आगामी फिल्म में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाने के लिए अपनी ही पार्टी के नेता के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है।
राकांपा के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने गोडसे के विचारों का ‘‘समर्थन” करने के लिए अभिनेता से सांसद बने कोल्हे के खिलाफ हमला किया है। शिरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद कोल्हे ने कहा है कि ऐतिहासिक किरदार निभाने का मतलब यह नहीं कि वह उस व्यक्ति को आदर्श मानते हैं या उसका समर्थन करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra News: केरल में राकांपा की मजबूती पर जोर, राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में हुई बैठक
भंडारा के जुनोना की सड़क बदहाल, राष्ट्रवादी विद्यार्थी कांग्रेस ने मरम्मत की मांग की
CM देवेंद्र फडणवीस से लेकर सुनेत्रा पवार तक, इन दिग्गजों ने अजित दादा को दी भावुक श्रद्धांजलि, देखें तस्वीरें
मैं अंदर से टूट गई हूं दादा… अजित पवार की जयंती पर पत्नी सुनेत्रा पवार का भावुक पोस्ट, देखें तस्वीरें
कोल्हे अभिनीत हिंदी फिल्म ‘‘व्हाई आई किल्ड गांधी”के ट्रेलर के अनुसार यह फिल्म 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है। मंत्री और राकांपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख जयंत पाटिल ने शुक्रवार को मामले को शांत करने की कोशिश की। पाटिल ने कहा, ‘‘कोल्हे ने 2017 में फिल्म की शूटिंग पूरी की। वह 2019 के लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राकांपा में शामिल हुए थे। उस फिल्म के बाद कोल्हे ने एक मराठी धारावाहिक में छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका भी निभाई। लोगों ने उन्हें अभिनेता के साथ-साथ सांसद के रूप में भी स्वीकार किया है।”
पाटिल ने कहा, ‘‘लोकसभा में भी उनका प्रदर्शन अच्छा है. आप उनके भाषणों को यूट्यूब पर देख सकते हैं। उन्होंने शाहू महाराज, ज्योतिराव फुले और डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जैसे महान समाज सुधारकों के विचारों का भी समर्थन किया है। हम (गोडसे पर आधारित) फिल्म की निंदा करते हैं।”
इससे पहले फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद राकांपा नेता आव्हाड ने इस मुद्दे को लेकर कोल्हे पर निशाना साधा था। आव्हाड ने कहा, ‘‘ट्रेलर बताता है कि अमोल कोल्हे ने नाथूराम गोडसे की भूमिका निभाई है। उन्होंने एक अभिनेता के रूप में गोडसे का किरदार निभाया, लेकिन यह वास्तव में उसके विचारों का समर्थन है। आप कलाकार की आड़ में गांधी की हत्या को सही नहीं ठहरा सकते।”
कोल्हे ने अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए बृहस्पतिवार को राकांपा प्रमुख शरद पवार से भी मुलाकात की। कोल्हे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘सिर्फ इसलिए कि मैंने वह भूमिका निभाई, इसका मतलब यह नहीं है कि मैं चरित्र के विचारों का समर्थन करता हूं।”(एजेंसी)
Actor ncp mp amol kolhe criticized for playing godse in the film
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ लव स्टोरी नहीं, हीलिंग और भरोसे की मिसाल बनी ‘डियर कॉमरेड’, 7 साल बाद भी याद किए जा रहे ये यादगार सीन
Jul 26, 2026 | 09:14 PMHigh Power Task Force: आधार-UPI के शिल्पकार नंदन नीलेकणि पर PM मोदी ने जताया भरोसा, जानें क्यों बने पहली पसंद
Jul 26, 2026 | 09:07 PMतेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM‘लाडली’ के पैसों पर मंत्री अदिति तटकरे का विवादित बयान, शॉपिंग वाली टिप्पणी पर विपक्ष हमलावर
Jul 26, 2026 | 09:02 PMचुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PMमहाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग हुआ सख्त, खून के कारोबार पर कड़ी नजर, राज्यभर में विशेष जांच अभियान
Jul 26, 2026 | 08:44 PMCWG 2026: मीराबाई चानू ने फिर लहराया तिरंगा, लगातार तीसरे कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता गोल्ड
Jul 26, 2026 | 08:40 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM














