Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जोधपुर हत्याकांड : 6 टुकड़ों में ब्यूटीशियन की लाश काटने वाला आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

राजस्थान के जोधपुर में एक ‘ब्यूटीशियन’ की कथित तौर पर हत्या करके शव के टुकड़े-टुकड़े कर छुपाने वाले आरोपी गुलामुद्दीन को पुलिस ने मुंबई से सफलतापूवर्क गिरफ्तार किया है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Nov 08, 2024 | 11:03 AM

जोधपुर हत्याकांड

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: एक बड़ी खबर के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर में एक ‘ब्यूटीशियन’ की कथित तौर पर हत्या करके शव के टुकड़े-टुकड़े कर गड्ढे में छिपाने के आरोपी को पुलिस ने मुंबई से सफलतापूवर्क गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यह जानकारी दी।

इस बाबत पुलिस ने बताया कि, आरोपी गुलामुद्दीन फारूकी बीते 9 दिन से फरार था और उसे वी पी रोड पुलिस थाने के अधिकारियों और राजस्थान पुलिस के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के दक्षिण मुंबई में छिपे होने की सूचना मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। वहीं आरोपी को जोधपुर पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि ‘ब्यूटीशियन’ अनीता चौधरी (50) की हत्या गुलामुद्दीन ने अक्टूबर के आखिरी हफ्ते की थी और हत्या का मकसद सोने के उन आभूषणों को लूटना था जो अनीता पहने हुए थी।

सम्बंधित ख़बरें

मोहब्बत की सजा मौत! विधवा बहू के इश्क पर ससुर-जेठ का खौफनाक तांडव; प्रेमी संग जिंदा जलाया

चित्तौड़गढ़ में BJP नेता रमेश ईनाणी की हत्या के बाद सियासी बवाल, गहलोत बोले- ‘राजस्थान में जंगलराज’

द बर्निंग बस: भारत की बसें क्यों बन रही हैं ‘मौत की सवारी’, 14 दिनों में पांच बड़े हादसे, 72 मौतें

उदयपुर’ फाइल्स के प्रोड्यूसर पर अज्ञात ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वहीं आरोपी ने हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करके उसे अपने घर के पास 10 फुट गहरे गड्ढे में छिपा दिया था। यह घटना 28 अक्टूबर को सामने आई। पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच के दौरान पता चला कि अनीता गुलामुद्दीन के घर गई थी और उसके बाद से ही लापता थी।

इस बाबत गुलामुद्दीन की पत्नी से पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसके पति ने ही हत्या की है।पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि, अनीता की हत्या के बाद गुलामुद्दीन गिरफ्तारी से बचने के लिए मुंबई आ गया था।

यह भी खबर है कि, आरोपी बीते 4 दिनों से साउथ मुंबई में ही छुपा हुआ था। वहीं वह पकड़े जाने से बचने के लिए बार-बार अपना लोकेशन भी बदल रहा था। बाद में मुखबिर से उसके साउथ मुंबई स्थित घर में छुपे होने की सूचना मिली। तब पुलिस ने दबिश देकर उसे हिरासत में लिया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Accused in anitha murder case ghulam arrested from a house in mumbai

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 08, 2024 | 11:03 AM

Topics:  

  • Rajasthan Murder

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.