Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चित्तौड़गढ़ में BJP नेता रमेश ईनाणी की हत्या के बाद सियासी बवाल, गहलोत बोले- ‘राजस्थान में जंगलराज’

Ramesh Enani Murder: चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता रमेश ईनाणी की हत्या से कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। अशोक गहलोत और हनुमान बेनिवाल ने सरकार पर हमला बोला। पुलिस ने संदिग्ध का फुटेज जारी किया।

  • By प्रतीक पांडेय
Updated On: Nov 12, 2025 | 03:28 PM

अशोक गहलोत, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और व्यवसायी रमेश ईनाणी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे ‘जंगलराज’ बताया है। पुलिस मुख्य संदिग्ध की तलाश में जुटी है।

चित्तौड़गढ़ में भाजपा नेता और व्यवसायी रमेश ईनाणी की हत्या उस समय हुई, जब वे अपने घर से ऑफिस के लिए जा रहे थे। एक हेलमेट पहने बाइक सवार ने उन पर फायरिंग की, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस बीच, चित्तौड़गढ़ पुलिस ने रमेश ईनाणी हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध का फोटो और वीडियो फुटेज जारी किया है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि कोई उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पहचानता है, तो वह पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर (7300453344) या कोतवाली थाने के नंबर (01472-241060) पर सूचना दे। पुलिस ने यह आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

गहलोत ने बताया ‘बढ़ती अराजकता’ का संकेत

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने इस हत्याकांड के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर सीधे सवाल उठाए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रमेश ईनाणी की हत्या प्रदेश में बढ़ती अराजकता और जंगलराज का संकेत है।

गहलोत ने आरोप लगाए कि ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा, जब राजस्थान में जघन्य हत्याओं की खबरें न आएं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा कि “राजस्थान में दिन दहाड़े गोली चलना अब प्रदेश की दिनचर्या में शामिल हो चुका है”। उनके अनुसार, गुंडों को अब किसी का डर नहीं रहा है, और भाजपा के इस राज में खास हो या आम आदमी, सब असुरक्षित हैं और सब निशाने पर हैं।

बेनिवाल ने सीएम से पूछा सुरक्षा का सवाल

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के अध्यक्ष हनुमान बेनिवाल ने भी इस हत्याकांड के बाद कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न लगाए। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में सीधे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से पूछा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं, और आखिरकार राजस्थान की जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? बेनिवाल ने इस तरह की घटनाओं को अत्यंत चिंताजनक बताया।

यह भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट साजिश: 2 साल से विस्फोटक जमा कर रही थी JeM कमांडर डॉ. शाहीन, पूछताछ में कबूला

उन्होंने कहा कि पूर्व में इसी जिले में निर्दोष युवक सूरज माली पर जानलेवा हमला हुआ था, और अब सत्ताधारी दल के नेता की ही गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने पुलिस से मांग की कि इस हत्या में शामिल आरोपियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

Political uproar after bjp leader ramesh inani murder in chittorgarh gehlot said jungle raj in rajasthan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 12, 2025 | 09:37 AM

Topics:  

  • Rajasthan CM Bhajanlal Sharma
  • Rajasthan Murder
  • Rajasthan News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘पत्थरबाजी वाली जगह चला बुलडोजर’, चौमूं में 23 अवैध निर्माण ध्वस्त, राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन

2

हवा में पढ़ा गया हनुमान चालीसा! दुबई जा रही फ्लाइट में BJP विधायक ने किया अनोखा करतब; देखें VIDEO

3

पर्चे पर Rx लिखने वाले अब RDX लेकर घूम रहे, राजनाथ सिंह ने देश के लिए किसे बताया खतरे की घंटी?

4

चौमूं में पत्थरबाजों के घर पर चला बुलडोजर, सबसे पहले पठान कॉलोनी में अवैध निर्माण को हटाया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.