- Hindi News »
- Maharashtra »
- Accident On Maharashtra Samruddhi Mahamarg Builder Sunil Hekre Dies
फिर हादसों का गढ़ बन रहा समृद्धि महामार्ग, नासिक के बड़े बिजनेसमैन की मौत
महाराष्ट्र का सुप्रसिद्ध समृद्धि महामार्ग एक बार फिर हादसों का गढ़ रहा है। समृद्धि महामार्ग पर हादसों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। समृद्धि महामार्ग पर एक हादसे में अब नासिक के बिल्डर की मौत हो गई।
- Written By: प्रिया जैस

समृद्धि महामार्ग पर नासिक के बिजनेसमैन की मौत (सौजन्य-सोशल मीडिया)
इगतपुरी: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे जिसे समृद्धि महामार्ग भी कहा जाता है, एक बार फिर हादसों के कारण चर्चाओं में आ गया है। समृद्धि महामार्ग एक बार फिर हादसों का गढ़ बनता जा रहा है। खबर है कि समृद्धि महामार्ग में यात्रा के दौरान नासिक के एक बड़े बिजनेसमैन की मौत हो गई है। इस खबर के बाद एक बार फिर समृद्धि महामार्ग में यात्रा के दौरान सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए है।
हाल ही में उद्घाटन किए गए समृद्धि महामार्ग पर एक और भीषण हादसा हुआ है। नासिक के बिजनेसमैन सुनील हेकरे की इस दुर्घटना में मौत हो गई है, जबकि उनकी पत्नी और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस हादसे को लेकर परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिलने के कारण सुनील हेकरे की जान गई।
तीन बार पलटी खाई गाड़ी
सुनील अपने परिवार के साथ कार से मुंबई से नासिक की ओर जा रहे थे। इगतपुरी टनल के बाद शहापुर सीमा के भीतर उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि गाड़ी तीन बार पलटी खा गई और सुनील गाड़ी से बाहर फेंके गए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सम्बंधित ख़बरें
पालघर में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरे ट्रक और कंटेनर में भिड़ंत, सड़क पर बिछ गई लाशें, मची चीख-पुकार
जेल में बंद पाखंडी अशोक खरात के परिवार को 3 करोड़ का सरकारी मुआवजा? नासिक में ‘कुंभ रिंग रोड’ पर नया विवाद
Nashik Police Transfer: नासिक में 250+ पुलिसकर्मियों के तबादले, मनचाही पोस्टिंग से मची खलबली, 171 को एक्सटेंशन
Ashok Kharat Case में बड़ा खुलासा: 17 आपराधिक मामले, ईडी और एसआईटी की जांच तेज
सुनील के भाई अनिल हेकरे ने जानकारी देते हुए बताया कि समृद्धि हाईवे पर पानी जमा होने के कारण गाड़ी फिसली और दुर्घटना हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि महामार्ग पर निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है और दुर्घटना के बाद समय पर चिकित्सा सहायता नहीं मिली।
अब फंड नहीं मांगेगा वन विभाग, मंत्री नाईक बोले- खुद सरकार को देगा पैसा
पिछले हफ्ते भी हुई थी भीषण दुर्घटना
पिछले हफ्ते कसारा-शहापुर तहसील के वाशिंद थाना क्षेत्र में समृद्धि महामार्ग पर एक क्रूजर जीप और ट्रक के बीच हुई भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी और सात लोग घायल हुए थे। घायलों में दो बच्चे, तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल थे। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी नियंत्रण खो बैठी और एक कंटेनर से जा टकराई। इस लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं की श्रृंखला को देखते हुए अब समृद्धि हाईवे की सुरक्षा और प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
Accident on maharashtra samruddhi mahamarg builder sunil hekre dies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMNCP में आंतरिक कलह के चलते सुनेत्रा पवार ने बुलाई कोर कमेटी की मीटिंग, क्या थमेगा आंतरिक कलह?
May 18, 2026 | 08:19 PMकरडी में जुआ अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, मोहाडी में जुआ खेलते तीन लोग रंगेहाथ पकड़े गए
May 18, 2026 | 08:09 PMRamcharan बने Peddi के सबसे महंगे स्टार…एक फिल्म करोड़ों की कमाई, जानिए पूरी स्टारकास्ट की फीस
May 18, 2026 | 08:08 PMTET की अनिवार्यता खत्म करने से अधिकारियों का इनकार; सुप्रीम कोर्ट के आदेश का दिया हवाला, पर मिला अनोखा आश्वासन
May 18, 2026 | 08:06 PMRCC क्लासेस के बोर्ड पर काला पोत कर विरोध, निदेशक मोटेगांवकर की गिरफ्तारी पर AIMIM का उग्र प्रदर्शन
May 18, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














