Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मुंबई में ठाकरे युग का अंत! BMC में महायुति की सुनामी के वो 5 कारण, जिन्होंने उद्धव और राज को किया चकनाचूर

BMC Elections: बीएमसी चुनाव 2026 यह इशारा करता है कि मुंबई की सियासत अब पहचान नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस की तरफ बढ़ चुकी है। वोटर्स ने इमोशनल अपील के बजाय डेवलपमेंट पर फोकस किया।

  • By मनोज आर्या
Updated On: Jan 16, 2026 | 08:57 PM

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे, (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

BMC Election Results 2026: बीएमसी चुनाव 2026 में महायुति की जीत महज एक चुनावी कामयाबी नहीं, बल्कि मुंबई की सियासत में यह बहुत बड़ा शिफ्ट माना जा रहा है। दशकों से जिस मुंबई की राजनीति का केंद्र ‘मराठी अस्मिता’ और इमोशनल अपीलें रहीं, अब फोकस उसके बजाय डेवलपमेंट और इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो गया है। इस BMC इलेक्शन ने साफ कर दिया है कि मुंबई के वोटर अब पहचान की सियासत से आगे निकल चुके हैं। BMC में बीजेपी, पहली बार उद्धव की पार्टी के बिना बहुमत पा गई है।

1. विकास के वादे पर जनता का दिखा भरोसा

BJP की लीडरशिप वाली महायुति ने BMC चुनाव में साफ और आक्रामक तरीके से विकास के एजेंडे को जनता के सामने रखा। मेट्रो, सड़कें, क्लस्टर रीडेवलपमेंट, झुग्गी के पुनर्विकास और जरूरी सेवाओं को फोकस में रखकर यह मैसेज दिया गया कि बीएमसी में मुंबई की जनता अब सिर्फ सियासत नहीं, बल्कि प्रोफेशनल अर्बन एडमिनिस्ट्रेशन चाहती है। यह मुद्दा शहर के मिडिल क्लास और यंग वोटर्स में गहराई तक पैठ बना पाया।

2. नतीजे में नहीं बदला ठाकुरे बंधुओं का ऐकता

उद्धव और राज ठाकरे, 20 साल बाद एक साथ आए और अपनी-अपनी पार्टियों का गठबंधन करके BMC चुनाव में उतरे। लेकिन ये भी काम नहीं आया। ठाकरे बंधुओं की एकता धरी की धरी रह गई और बीजेपी के महायुति गठबंधन ने उन्हें बीएमसी की सत्ता से बाहर कर दिया। ठाकरे बंधु अपने साथ आने को चुनावी गेमचेंजर मानकर चल रहे थे लेकिन यह सियासी प्रयोग जमीन पर असर दिखा नहीं पाया। ठाकरे बंधुओं का गठबंधन, मतदाताओं को यह विश्वास नहीं दिला पाया कि वह BMC को अच्छी तरह से चलाने में सफल हो सकते हैं। BMC चुनाव में उनकी इमोशनल अपील भी फीकी पड़ गई।

सम्बंधित ख़बरें

‘कमल’ की सुनामी में ढहे विपक्षी किले, 103 सीटों के साथ भाजपा ने लगाया चौका

मीरा-भाईंदर में खिला कमल, बागियों की नहीं गली दाल, भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत, शिवसेना का सूपड़ा साफ

Nagpur News: धंतोली जोन में भाजपा को करारा झटका, 12 में से 5 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

Mumbai Mayor: बीजेपी या शिवसेना, मुंबई पर होगा किसका राज? मेयर पद के लिए इस पार्टी ने ठोका दावा

3. मराठी वोटों के बंटवारे से हुआ असली खेल

BMC चुनाव में मराठी वोट एकजुट नहीं हो पाया। वह शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की पार्टी एमएनएस और बीजेपी-शिवसेना शिंदे गुट की महायुति के बीच बंट गया। इसकी वजह से BJP को बड़ा फायदा हुआ। महायुति ने इसी विभाजन का लाभ उठाया और गैर-परंपरागत वोटरों के साथ मराठी वोटर्स के बड़े हिस्से को भी अपने पक्ष में कर लिया।

4. बीजेपी के माइक्रो-मैनेजमेंट का दिखा असर

बीजेपी ने ठाकरे बंधुओं की तरह इमोशनल अपील की जगह बूथ लेवल प्लानिंग, डेटा बेस्ड कैंपेन और लोकल मुद्दों पर फोकस किया। इन सभी ने महायुति को ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर बढ़त दिला दी। BMC चुनाव में BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन महायुति के लिए उनकी पार्टियों की संगठनात्मक ताकत भी बहुत काम आई।

5. विपक्ष में फूट से महायुति को सीधा फायदा

BMC चुनाव में विपक्ष में स्पष्ट नेतृत्व और एक साझा स्ट्रैटेजी का अभाव नजर आया। इसमें ठाकरे बंधु अलग और कांग्रेस अलग चुनाव लड़ी। उनके साथ शरद पवार का गुट भी नहीं था। याद करिए जब लोकसभा चुनाव 2024 में उद्धव गुट, कांग्रेस और शरद पवार गुट एक साथ मिलकर चुनाव लड़े थे तो उन्होंने पूरे महाराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन किया था। लेकिन BMC और महाराष्ट्र की बाकी महानगरपालिकाओं के चुनाव में ऐसा होता नहीं दिखा।

यह भी पढ़ें: Mumbai Mayor: बीजेपी या शिवसेना, मुंबई पर होगा किसका राज? मेयर पद के लिए इस पार्टी ने ठोका दावा

बीएमसी चुनाव 2026 यह इशारा करता है कि मुंबई की सियासत अब पहचान नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस की तरफ बढ़ चुकी है। वोटर्स ने इमोशनल अपील के बजाय डेवलपमेंट पर फोकस किया। यही कारण है कि अब तमाम पॉलिटिकल पंडित मानने लगे हैं कि BMC की सत्ता निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है।

5 key factors behind mahayutis victory in the bmc elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 16, 2026 | 08:57 PM

Topics:  

  • BJP
  • BMC
  • Maharashtra
  • Shiv Sena UBT

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.