Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में नहीं थम रहे सड़क हादसे, 3 विभिन्न दुर्घटनाओं में 2 साल की मासुम समेत 5 की मौत, CP सिंघल ने दिए निर्देश

नागपुर शहर में 3 विभिन्न दुर्घटनाओं में कार और ट्रक चालकों की लापरवाही के कारण 2 साल की मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत हो गई। तीनों घटनाएं कोराडी और कलमना थाना क्षेत्र में हुईं।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jan 10, 2025 | 05:13 PM

नागपुर में 3 विभिन्न दुर्घटनाए। (सौजन्यः सोशल मीडीया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर: महाराष्ट्र की उपराजधानी नागपुर में सड़क हादसों से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। इस पर पुलिस आयुक्त रविंद्र कुमार सिंघल ने यातायात विभाग को दुर्घटना स्थलों का निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। ताकि बढ़ते सड़क हादसों में कमी लाई जाए। हालांकि, पुलिस विभाग दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।

पिछले वर्ष 2024 में शहर भर में 1 हजार से अधिक छोटी-बड़ी सड़क दुर्घटनाएं हुईं। इन दुर्घटनाओं में 345 लोगों की जान चली गई। वही साल की शुरुआत में जानलेवा दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी है। शहर में 3 विभिन्न दुर्घटनाओं में कार और ट्रक चालकों की लापरवाही के कारण 2 साल की मासूम बच्ची समेत 5 लोगों की मौत हो गई। तीनों घटनाएं कोराडी और कलमना थाना क्षेत्र में हुईं।

कार रिवर्स लेते वक्त चपेट में आई 2 साल की ‘साधना’

पहली घटना में कार को रिवर्स लेते वक्त घर के पास खेल रहीं 2 साल की मासूम बच्ची वाहन के चपेट में आई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल मासूम की कुछ ही देर में मौत हो गई। मृतक मासूम का नाम साधना अरुण उइके उम्र 2 वर्ष है। पुलिस ने साधना के पिता अरुण की शिकायत के आधार पर चालक राजेश हरकू उम्र 35 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के समय वाहन राजेश चला रहा था या कोई और इस बात की जांच पुलिस कर रही है।

आंगन में खेल रही थी मासूम

जानकारी के अनुसार,  बुधवार दोपहर दो से ढाई के दरम्यान इमले दंपति की कार क्रमांक एमएच-49/सीडी-9971 के चालक राजेश हरकू ने लापरवाही से वाहन को रिवर्स लिया। इसके बाद कार के पीछे खेल रहीं साधना चपेट में आ गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायल साधना बेहोश हो गई। भट्टे पर काम कर रहे को हादसे का पता चलते ही साधना के माता-पिता समेत सभी मदद के लिए दौड़े। साधना को तुरंत इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने साधना की जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया।

ट्रक ने बाइक को कुचला

कलमना थाना क्षेत्र के चिखली उड़ान पुल पर एक और भीषण हादसा हुआ। बुधवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने दो पहिया वाहन पर सवार दो लोगों को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों के नाम गुलाब तुकाराम भजनकर उम्र 53 बिनाकी लेआउट, कांजी हाउस चौक और महादेव विठोबा सहारे उम्र 45 कुही निवासी हैं।

महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

चिखली उड़ान पुल पर 2 की मौके पर मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे गुलाब और महादेव उनके एमएच-40/एबी-1705 मोटरसाइकिल पर कलमना से यशोधरानगर जा रहे थे। चिखली पुल पर आरटीओ कार्यालय के सामने ट्रक क्रमांक एमएच-40/बीएल-4301 का चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। जिससे उनके दोपहिया वाहन से गंभीर टक्कर मार दी। दोनों वाहन के चपेट में गए।

ट्रक की टक्कर से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दोनों को इलाज के लिए मेयो अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने गुलाब के दामाद रोशन आदमने की शिकायत पर ट्रक चालक कुलेश्वर तुलसीदास निसार उम्र 42 के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

टहलने निकले व्यक्ति को कार ने उड़ाया

कोराडी में महादुला टी-प्वाइंट के पास दुर्घटना हुई। रात्री भोजन के बाद घर से इवनिंग वॉक के लिए निकल रहे 58 वर्षीय व्यक्ति को तेज रफ्तार कार चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मृतक का नाम विजय बाबूलाल मालवीय उम्र 58, महादुला टी-पॉइंट, कोराडी है।पुलिस ने उनके बेटे सुमित की शिकायत के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

5 including girl died in 3 different accidents in nagpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 10, 2025 | 05:13 PM

Topics:  

  • Nagpur Accident News

सम्बंधित ख़बरें

1

सड़क हादसों से दहला नागपुर, ग्रामीण में 3 हादसों में 3 की मौत, रामटेक और पारशिवनी में दुर्घटनाएं

2

नागपुर-जबलपुर NH 44 पर भीषण एक्सीडेंट, कार-बस में भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 3 की मौके पर मौत, कई घायल

3

Nagpur: एम्बुलेंस ने कार को मारी जोरदार टक्कर, महिला को बचाने लगाया ब्रेक, बाल-बाल बचीं जिंदगियां

4

खुर्सापार हादसे में 3 की मौत, पीड़ित परिवारों से मिले विधायक आशीष देशमुख, मदद का दिया भरोसा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.