नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, 3 की मौके पर मौत; 5 गंभीर रूप से घायल
Wardha Accident News: पंढरपुर-अक्कलकोट दर्शन कर नागपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार नागठाना के पास खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की मौत और 5 गंभीर घायल हुए।
- Written By: अंकिता पटेल
नागपुर सड़क हादसा, श्रद्धालु कार दुर्घटना, (सोर्स: सोशल मीडिया)
Nagpur Wardha Road Accident: दर्शन कर नागपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक लोग से जा टकराई। इस गंभीर भीषन हादसे में 3 लोगों घायल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। यह दुर्घटना शनिवार, 23 मई को सुबह करीब 7 बजे नागपुर-तुलजापुर हाईवे पर नागठाना परिसर में हुई। मृतकों की पहचान नागपुर निवासी किशोरी प्रदीप उके, मोनाली नीलेश मेश्राम और तनिश उके के रूप में हुई है।
वहीं घायलों में कार चालक तुषार लक्ष्मन जाधव, निता अनिल बारसकर, दिवांशी नीलेश मेश्राम, आराध्य संतोष उके, ईशान अनिल बारसकर, साधना अनिल बारसकर और कांचन चंद्रशेखर उके (42) शामिल हैं। सभी घायल पार्वती नगर, रामेश्वरी चौक नागपुर निवासी बताए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर निवासी सभी श्रद्धालु पंढरपुर और अक्कलकोट दर्शन के लिए गए थे।
दर्शन कर सभी लोग कार क्रमांक एमएच-49-यू-0179 से वापस नागपुर लौट रहे थे। कार तुषार लक्ष्मण जाधव चला रहे थे। वर्धा शहर के बायपास मार्ग से गुजरते समय सावंगी टी-पॉइंट से नागठाना के बीच जियो पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे ट्रक क्रमांक यूपी-70-एलटी-0830 खड़ा था।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक परिक्षेत्र में नए आईजी संजय येनपुरे ने संभाला पदभार, पांच जिलों की सुरक्षा और कुंभ मेला होगी बड़ी चुनौती
महाराष्ट्र सरकार खरीदेगी एयर इंडिया बिल्डिंग, 1601 करोड़ की डील अंतिम चरण में
नागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से पुणे पुलिस आयुक्त की अपील, ड्रग्स और ऑनलाइन नफरत के खिलाफ करें काम
बताया गया कि ट्रक पर किस्सरी प्रकार के रिफ्लेक्टर या इंडिकेटर नहीं लगे थे और चालक द्वारा कोई सुरक्षा उपाय भी नहीं किए गए थे। अचानक सामने ट्रक दिखाई देने से कार चालक वाहन पर नियंत्रन खो बैठा और कार सीधे ट्रक से जा टकराई।
यह भी पढ़ें:-नागपुर जिले में Heatwave का असर, सावनेर में सड़क किनारे मिला शव, लू लगने से मौत की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही सावंगी मेधे के थानेदार पंकज वाघोडे, पीएसआय सावले, पुलिसकर्मी चंदू सोनवणे, अंकुश रामटेके, अभय खोब्रागडे, अमोल खाडे तथा यातायात विभाग के पुलिस निरीक्षक विलास पाटिल, पीएसआई अमोल लगड अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
UP के ट्रक चालक पर मामला दर्ज
चायली की तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकन हाईवे की यातायात सुचारू की गई। इस मामले में सावंगी मेघे पुलिस ने ट्रक चालक मोहम्मद जुनैद मोहम्मद अनीस (24) निवासी लालगंज जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
