Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नितेश राणे के मस्जिद में घुसकर मारेंगे वाले बयान पर मचा बवाल, 3 जगहों पर केस दर्ज, हो सकती है गिरफ्तारी?

हाल ही में सोशल मीडिया पर राणे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भाजपा विधायक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि अगर कोई रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी बोलेगा, तो हम तुम्हारी मस्जिदों में घुसकर एक-एक को मारेंगे। यह बात ध्यान में रखना।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Sep 03, 2024 | 10:52 AM

नितेश राणे के मस्जिद में घुसकर मारेंगे वाले बयान पर मचा बवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र में नितेश राणे के मस्जिद में घुसकर मारेंगे वाले बयान पर बवाल मचा हुआ है। भाजपा नेता के इस बयान को लेकर विपक्ष हमलावार है। इस बीच खबर सामने आई  है कि नितेश राणे के खिलाफ भडकाऊ भाषण देने के आरोप में तीन केस दर्ज किए गए है। भाजपा विधायक के खिलाफ अहमदनगर में 2 और पुणे में एक मामला दर्ज किया गया है।

मिला जानकारी के अनुसार, अहमदनगर जिले की पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक नितेश राणे के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि श्रीरामपुर और तोपखाना पुलिस थानों में राणे के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की गई।

मस्जिदों में घुसकर एक-एक को मारेंगे

हाल ही में सोशल मीडिया पर राणे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें भाजपा विधायक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘‘अगर कोई रामगिरी महाराज के खिलाफ कुछ भी बोलेगा, तो हम तुम्हारी मस्जिदों में घुसकर एक-एक को मारेंगे। यह बात ध्यान में रखना।”

यह भी पढ़ें:- BJP विधायक नितेश राणे की बढ़ी मुश्किलें, हेट स्पीच मामले में FIR दर्ज

कांग्रेस ने की कार्रवाई करने की मांग

इससे पहले, मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने मांग की है कि बीजेपी नेता नारायण और नितेश राणे की पुलिस सुरक्षा को हटाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। क्योंकि वे दोनों खुली धमकियां दे रहे है। जहां एक तरफ नितेश राणे घर में घुसकर मारेंगे और मस्जिद में घुसकर मारेंगे वाले बयान दे रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ नितेश राणे भी अभद्र बयान दे रहे है। इस विषय को लेकर वर्षा गायकवाड़ के नेतृत्व में मुंबई कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर से मुलाकात की और उन्हें निवेदन दिया है।

नारायण राणे ने बेटे को लगाई फटकार

नितेश राणे के पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा भाजपा सांसद नारायण राणे ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे को फटकार लगाई है और उन्हें मामले में किसी धर्म को नहीं घसीटने के लिये कहा है। नारायण राणे ने कहा, “किसी धर्म को घसीटने की जरूरत नहीं है, बल्कि केवल उन लोगों को घसीटने की जरूरत है जो इसके लिए दोषी हैं। सभी मुसलमान इसके लिए दोषी नहीं हैं, इसलिए पूरे समुदाय को मत घसीटिए। मैंने उन्हें फटकार लगाई है।”

3 case registered bjp nitesh rane over ghar me ghuskar marenge controversial statement

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 03, 2024 | 10:49 AM

Topics:  

  • BJP
  • Narayan Rane

सम्बंधित ख़बरें

1

बम से उड़ाने की धमकी: BJP पर केजरीवाल का वार, ‘चार इंजन वाली सरकार कानून-व्यवस्था में नाकाम’

2

UP Politics: BJP ने खोज ली PDA की काट, 2014 के फॉर्मूले से अखिलेश यादव को शिकस्त देने की तैयारी

3

PM मोदी ने बताया विकसित भारत का रोड मैप, रक्षा-टेक्नोलॉजी और कृषि में भारत के स्वालंबन की छलांग

4

उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, एनडीए ने राधाकृष्णन को बनाया उम्मीदवार, विपक्ष की बैठक आज

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.