BJP विधायक नितेश राणे की बढ़ी मुश्किलें, हेट स्पीच मामले में FIR दर्ज

हमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में एक मोर्चे का आयोजन किया गया था। इस मोर्चे में भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंचे थे। तभी नितेश राणे ने सभा में मुसलमानों को खुली धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि मुसलमानों की खैर नहीं, चुन-चुन कर मारेंगे। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
नितेश राणे
नितेश राणे
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक नितेश राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुसलमानों को लेकर खुली धमकी दी थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो चुन-चुन कर मारेंगे। जिसके बाद उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 302, 153 समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

नितेश राणे के ऊपर एक नहीं बल्कि दो-दो मामले दर्ज किए गए हैं। पहला मामला श्रीरामपुर और दूसरा तोपखाना थाने में दर्ज हुआ है। मामला दर्ज कराने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने मुसलमानों को खुलेआम धमकी दी है।

मस्जिदों मे घुसकर चुन चुन कर मारेंगे

बता दें कि अहमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में एक मोर्चे का आयोजन किया गया था। इस मोर्चे में भारी संख्या में हिंदू समाज के लोग पहुंचे थे। तभी नितेश राणे ने सभा में मुसलमानों को खुली धमकी दे डाली। उन्होंने कहा,‘हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ अगर कोई कुछ कहता है तो मस्जिदों मे घुसकर चुन चुन कर मारेंगे।’यह मोर्चा महंत रामगिरी महाराज द्वारा मुसलमानों के पैगंबर पर टिप्पणी के बाद निकाले गए थे।

यह भी पढ़ें-

सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश

महाराष्ट्र के अलग-अलग जिलों में महाराज के खिलाफ मोर्चे निकाले गए थे। इसी क्रम में अहमदनगर में सकल हिंदू समाज की ओर से भी मोर्चा निकाला गया। जिसके समर्थन में बीजेपी नेता नितेश राणे भी पहुंचे। जब उन्होंने ये बयान दिया तो उसे सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड कर लिया गया। जिसके बाद AIMIM नेता वारिश पठान ने इस वीडियो को शेयर कर आरोप लगाया कि नितेश राणे सांप्रदायिक हिंसा फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके साथ उन्होंने अपने पोस्ट में उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की।

Navbharat Live
navbharatlive.com