लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Meenakshi Natarajan: जबलपुर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला।
- Written By: मनोज आर्या
Meenakshi Natarajan Petition In High Court: जबलपुर में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्यसभा सांसद चुनाव में अपना नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर करने की जानकारी दी और कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि लोकतंत्र में पहले वोट चोरी की बातें होती थीं, लेकिन अब सीट चोरी की जा रही है और संगठन तक चोरी होने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को कमजोर किया जा रहा है, हालांकि उन्हें विश्वास है कि अदालत से न्याय मिलेगा। नीट पेपर लीक के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन और पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं की आवाज दबाने का काम कर रही है। सोनम वांगचुक को हिरासत में लेने और प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई की उन्होंने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि संविधान के दायरे में शांतिपूर्ण आंदोलन करने वालों के साथ इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है।