- Hindi News »
- Maharashtra »
- 280 Mlas Of Maharashtra Took Oath Remaining 8 Mlas Will Take Oath On Monday
280 विधायकों ने ले ली शपथ, इन कारणों से नहीं पहुंचे 8 विधायक, सोमवार को ले सकते हैं शपथ
रविवार को विशेष सत्र के दूसरे दिन कुल 115 विधायकों को शपथ ग्रहण करना था लेकिन 8 विधायक शपथ समारोह में नहीं पहुंचे। कहा जा रहा है कि सोमवार को बाकी बचे विधायक शपथ ले सकते हैं।
- Written By: रीना पंवार

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
मुंबई : महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र का रविवार को दूसरा दिन था। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में 15 वीं विधानसभा के निर्वाचित हुए 288 विधायकों में से 174 ने सत्र के पहले दिन शनिवार को गोपनीयता की शपथ ली थी, तो वहीं प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने दूसरे दिन रविवार को कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, शिवसेना यूबीटी के विधायक आदित्य ठाकरे और बीजेपी के पूर्व मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा सहित 106 विधायकों को शपथ दिलाई। इस तरह से दो दिनों में महाराष्ट्र के 280 नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण संपन्न हो चुका है। शेष 8 विधायक सोमवार को शपथ ग्रहण कर सकते हैं।
विधानसभा चुनाव 2024 के लिए 20 नवंबर को महाराष्ट्र की जनता ने मतदान किया था। 23 नवंबर को मतगणना में जनादेश बीजेपी के महायुति के पक्ष में गया। महायुति को कुल 230 सीटों पर जीत मिली है। इसमें बीजेपी को सर्वाधिक 132, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 और अजीत की राकांपा को 41 सीटों पर जीत मिली है। जबकि विपक्षी गठबंधन में शामिल शिवसेना यूबीटी को 20, कांग्रेस को 16, राकांपा शरदचंद्र पवार को 10 और समाजवादी पार्टी को 2 सीटों पर जीत मिली है।
तीसरे दिन होगा अध्यक्ष का चुनाव
जनादेश के अनुरूप महाराष्ट्र में बीजेपी के प्रमुख नेता देवेंद्र फडणवीस ने 5 दिसंबर को ऐतिहासिक शिवाजी पार्क मैदान पर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी तो वहीं उनके साथ शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और राकां नेता अजीत पवार ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी। विधायकों की शपथ के लिए तीन दिन के विशेष सत्र का आयोजन किया गया है। सत्र के तीसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होना है।
सम्बंधित ख़बरें
छगन भुजबल का पत्ता कट! NCP में राज्यसभा के लिए इन 3 नामों पर हुई चर्चा
‘मातोश्री बुलाकर मंत्री बनाना मेरी सबसे बड़ी भूल थी’, बच्चू कडू के शिंदे गुट में जाने पर भड़के उद्धव ठाकरे
‘पारदर्शी होगी SIR प्रक्रिया, नहीं कटेगा किसी का नाम’, MVA के आरोपों पर चुनाव अधिकारी एस. चोकलिंगम का जवाब
ईमानदार उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी महावितरण की ढिलाई; 15% बिजली चोरी से ग्राहकों को लगी वार्षिक 800 करोड़ की चपत
नहीं पहुंचे ये 8 विधायक
रविवार को विशेष सत्र के दूसरे दिन कुल 115 विधायकों को शपथ ग्रहण करना था लेकिन 8 विधायक शपथ समारोह में नहीं पहुंचे। शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचने वाले विधायकों में विधायक उत्तमराव जानकर, विलास भुमरे, वरुण सरदेसाई, मनोज जामसुतकर, विनय कोरे, जयंत पाटिल, शेखर निकम और सुनील शेलके हैं।
महाराष्ट्र की खबरों के लिए क्लिक करें
इसलिए नहीं आए विधायक
बताया जा रहा है कि वरुण सरदेसाई शपथ पूर्व निर्धारित दौरे के कारण मुंबई से बाहर थे, जबकि मनोज जामसुतकर बीमार होने के कारण शपथ ग्रहण में नहीं पहुंचे। जबकि विधायक शेखर निकम का बेटा ऑस्ट्रेलिया में पढ़ता है। बेटे के दीक्षांत समारोह में माता-पिता की उपस्थिति अनिवार्य होने के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा और वह शपथ ग्रहण के लिए नहीं पहुंच सके।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
280 mlas of maharashtra took oath remaining 8 mlas will take oath on monday
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बाइक पर अचानक छा गया मधुमक्खियों का झुंड, हेलमेट तक पर बना लिया डेरा, वीडियो देख लोग रह गए हैरान
May 23, 2026 | 03:22 PMनागपुर ट्रैफिक को मिलेगी राहत, सालों की देरी के बाद मोमिनपुरा फ्लाईओवर ने पकड़ी रफ्तार; 70% काम पूरा
May 23, 2026 | 03:22 PMछत्रपति संभाजीनगर: मनपा के 100 दिनों के कामकाज पर विधायक अंबादास दानवे का तीखा हमला; दावों को बताया छलावा
May 23, 2026 | 03:20 PMपति-पत्नी को एक ही थाली में क्यों नहीं खाना चाहिए? जानिए भोजन के नियम और माता लक्ष्मी की कृपा का संबंध
May 23, 2026 | 03:17 PMमहाराष्ट्र में बिना लाइसेंस कृषि उपज व्यापार पर सख्ती: अवैध खरीदी-बिक्री करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई
May 23, 2026 | 03:10 PMस्ट्रीट वेंडर की सोच ने जीता लोगों का दिल, महिलाओं के सम्मान पर कही ऐसी बात कि वायरल हो गया वीडियो
May 23, 2026 | 03:07 PMबेसबॉल खिलाड़ी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने, दी गई थी रूह कंपाने वाली यातना, फेफड़ों में धंसी मिलीं पसलियां
May 23, 2026 | 03:03 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














