Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इछावर में पहली ही बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, पार्षद ने सड़क पर नाव चलाकर जताया विरोध; दिया अल्टीमेटम

Ichhawar Nagar Parishad Negligence: इछावर में नगर परिषद के दावों की खुली पोल, पहली बारिश में जलमग्न हुआ पान चौराहा, वार्ड पार्षद जुनैद खान ने घुटनों तक भरे पानी में नाव चलाकर जताया विरोध।

  • Reported By: विजेंद्र सिंह राणा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jun 30, 2026 | 04:34 PM

इछावर में पहली बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ichhawar Waterlogging Issue: पहली ही मानसून की बारिश ने इछावर नगर परिषद के विकास के दावों की कलई खोलकर रख दी है। नगर का प्रमुख पान चौराहा और उसके आसपास का पूरा इलाका जलमग्न हो गया है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि सड़कें अब राहगीरों के चलने लायक नहीं, बल्कि नाव चलाने लायक तालाब में तब्दील हो चुकी हैं। नगर परिषद की इस घोर लापरवाही और जलभराव की समस्या के खिलाफ आज वार्ड पार्षद जुनैद खान (सोनू) ने एक बेहद अनोखा और कड़ा विरोध दर्ज कराया।

​पार्षद जुनैद खान ने घुटनों तक भरे गंदे पानी के बीच सड़क पर बाकायदा नाव चलाई। इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया, वहीं स्थानीय नागरिकों ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

​बार-बार की शिकायतें और धरने रहे बेअसर

​स्थानीय निवासियों और पार्षद का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर नगर परिषद को कई बार लिखित शिकायतें दी गईं, ज्ञापन सौंपे गए और यहाँ तक कि धरना प्रदर्शन भी किया गया। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। परिषद ने सिर्फ आश्वासनों का झुनझुना थमाया, जिसका नतीजा आज पूरा क्षेत्र भुगत रहा है। नालों की समय पर सफाई न होना और निकासी की सही व्यवस्था न होना इस जलभराव का मुख्य कारण है।

सम्बंधित ख़बरें

छतरपुर में खाकी बनी फरिश्ता: बैल से टकराकर तड़प रहे घायल को खुद गाड़ी में लादकर अस्पताल भागे थाना प्रभारी

ट्विशा शर्मा केस: आरोपी समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह की बढ़ी मुश्किलें; अदालत ने 14 जुलाई तक बढ़ाई कस्टडी

झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर वसूली का आरोप, 7 दिन में गैंग पर दूसरी एफआईआर

सागर में 108 कलशों से हुआ महाअभिषेक, ‘अस्वस्थ’ हुए भगवान जगन्नाथ; अब 15 दिन अनसर गृह में रहेंगे

​जनता का सुलगता सवाल- सड़क चाहिए या तालाब?

​इस अनोखे प्रदर्शन के बाद अब इछावर की जनता सीधे जिला प्रशासन से सवाल पूछ रही है कि उन्हें टैक्स देने के बदले सड़क चाहिए या तालाब? उन्हें स्थायी समाधान चाहिए या सिर्फ खोखले आश्वासन? जलभराव के कारण न केवल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही है, बल्कि आस-पास के दुकानदारों और घरों में भी गंदा पानी घुस रहा है, जिससे भारी नुकसान की आशंका बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: छतरपुर में खाकी बनी फरिश्ता: बैल से टकराकर तड़प रहे घायल को खुद गाड़ी में लादकर अस्पताल भागे थाना प्रभारी

​स्थायी समाधान की मांग

​पार्षद जुनैद खान (सोनू) ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है। अगर नगर परिषद ने जल्द ही ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त नहीं किया और जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं निकाला, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। अब समय आ गया है कि प्रशासन नींद से जागे और कागजी दावों से बाहर निकलकर जमीन पर काम करे, ताकि हर बारिश में इछावर की जनता को इस नारकीय स्थिति से न गुजरना पड़े।

Ichhawar first rain waterlogging council failure councillor boat protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 04:34 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.