Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ujjain News: लगातार बारिश से उफान पर शिप्रा नदी, कई मंदिर जलमग्न, पुलिया पर बाइक समेत बहा युवक

Ujjain Rain News : उज्जैन में बारिश से शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। रामघाट के कई छोटे मंदिर जलमग्न हो गए हैं, दत्त अखाड़ा रपट पर 5 से 6 फीट पानी बह रहा है। SDRF और होमगार्ड की टीमें अलर्ट पर हैं।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 03, 2026 | 06:01 PM

मंदिर जलमग्न (फोटो सोर्स- नवभारत)

Follow Us
Follow Us:

Ujjain Shipra River Water Level: उज्जैन जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। नदी का पानी बढ़ने से रामघाट और आसपास के घाटों पर स्थित कई छोटे मंदिर, देवस्थल और पूजा-अर्चना स्थल जलमग्न हो गए हैं। प्रशासन ने हालात को देखते हुए घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और श्रद्धालुओं से सावधानी बरतने की अपील की है।

बारिश के चलते दत्त अखाड़ा रपट पर करीब 5 से 6 फीट पानी बह रहा है। तेज बहाव के कारण इस मार्ग से आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने घाटों और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

लोगों से सावधान रहने की अपील

श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें रामघाट सहित प्रमुख घाटों पर तैनात की गई हैं। घाटों पर लगातार लाउडस्पीकर के माध्यम से अनाउंसमेंट कर लोगों से गहरे पानी में नहीं उतरने, बच्चों का विशेष ध्यान रखने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की भी सलाह दी है।

सम्बंधित ख़बरें

दतिया: इंदरगढ़ कॉलेज में कोर्स बढ़ाने की मांग पर NSUI का प्रदर्शन, विधायक प्रदीप अग्रवाल का पुतला दहन

मुरैना: हाईवे पर ‘गुंडा टैक्स’ वसूलने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार, लाठी के दम पर करते थे वसूली, पुलिस ने निकाला

उज्जैन वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, तंत्र-मंत्र के नाम पर हठ जोड़ी बेचने वाला गिरफ्तार; मोबाइल से मिले अहम सबूत

MP सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दस्तावेजों में अब ‘क्षिप्रा’ नहीं, ‘शिप्रा’ लिखा जाएगा, CM के निर्देश पर बदलाव

अलर्ट पर SDRF और होमगार्ड की टीमें

लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है। एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें नदी के जलस्तर पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्रशासन का कहना है कि यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

निचले इलाकों में जल भराव

वहीं, लगातार बारिश का असर शहर के निचले इलाकों में भी देखने को मिला। बीती रात कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी रही। गदा पुलिया क्षेत्र सहित कई स्थानों पर सड़क पर पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन पानी से होकर गुजरते दिखाई दिए। नगर निगम की टीमें जल निकासी की व्यवस्था में जुटी हैं ताकि लोगों को राहत मिल सके।

प्रशासन ने जारी की ए़डवाइजरी

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से नदी किनारे न जाएं और जलभराव वाले क्षेत्रों में सतर्कता बरतें। साथ ही मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की भी सलाह दी गई है।

MP: जगोटी में रपट पुलिया पर तेज बहाव में बही बाइक, युवक बाल-बाल बचा#mpnews #flood pic.twitter.com/CQ19TcFox8 — NavBharat Live (@TheNavbharatliv) July 3, 2026

बाइक समेत बह गया युवक

इधर जिले के जगोटी गांव के पास खेड़ा-खजुरिया मार्ग स्थित झालडा खाल की रपट पुलिया पर तेज बहाव के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मूसलाधार बारिश के कारण पुलिया के ऊपर से पानी बह रहा था। इसी दौरान गांव का एक युवक मोटरसाइकिल से रपट पार करने लगा, लेकिन तेज बहाव में वह बाइक सहित पानी में बह गया।

ये भी पढ़ें : दतिया: इंदरगढ़ कॉलेज में कोर्स बढ़ाने की मांग पर NSUI का प्रदर्शन, विधायक प्रदीप अग्रवाल का पुतला दहन

गनीमत रही कि जान बच गई

गनीमत रही कि युवक कुछ दूरी तक बहने के बाद किसी तरह बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई, जबकि उसकी मोटरसाइकिल पानी के तेज बहाव में बह गई। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान उफनते नदी-नालों और रपट पुलियाओं को पार करने का जोखिम न लें तथा प्रशासन की चेतावनियों का पालन करें।

Ujjain shipra river water level rises heavy rain ramghat flood

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 03, 2026 | 06:00 PM

Topics:  

  • Flooding
  • Madhya Pradesh News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.