मुरैना: हाईवे पर ‘गुंडा टैक्स’ वसूलने वाले तीन सगे भाई गिरफ्तार, लाठी के दम पर करते थे वसूली, पुलिस ने निकाला
Morena Crime News : मुरैना के नेशनल हाईवे-552 पर वाहन चालकों से 'गुंडा टैक्स' वसूलने वाले तीन सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला है।
- Reported By: योगेश पाराशर | Edited By: प्रीतेश जैन
आरोपियों का निकाला जुलूस (फोटो सोर्स- नवभारत)
Morena Highway Extortion Case: मुरैना जिले में नेशनल हाईवे-552 पर वाहन चालकों से लाठी के दम पर जबरन वसूली करने वाले तीन सगे भाइयों को माता बसैया थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी हाईवे से गुजरने वाले लोगों की गाड़ियां रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगते थे और विरोध करने पर मारपीट कर उन्हें धमकाते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद घटनास्थल पर वारदात का रिक्रिएशन कराया और उनका जुलूस निकालकर सख्त कार्रवाई का संदेश दिया।
पुलिस के अनुसार, मामला 29 जून का है। फरियादी प्रताप सिंह तोमर, निवासी उपाध्याय गली, पोरसा रोड अंबाह, अपनी कार से मुरैना से अंबाह जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-552 पर जीगनी गांव के पास चार युवकों ने उनकी कार रोक ली। आरोपियों के हाथों में लाठियां थीं। उन्होंने शराब पीने के नाम पर जबरन रुपए मांगे। जब फरियादी ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर दी और धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
तीनों आरोपी गिरफ्तार
पीड़ित की शिकायत पर माता बसैया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सफीक उर्फ काला खान, सुल्तान उर्फ काली और फरीद पुत्र सलीम खान, निवासी जीगनी, को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई तीन लाठियां भी बरामद की हैं।
सम्बंधित ख़बरें
MP सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दस्तावेजों में अब ‘क्षिप्रा’ नहीं, ‘शिप्रा’ लिखा जाएगा, CM के निर्देश पर बदलाव
MP: UCC लागू करने की तैयारी, गुजरात मॉडल पर आधारित होगा कानून, CM मोहन यादव के सामने ड्राफ्ट का प्रेजेंटेशन
मुरैना : जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजों ने चाचाओं पर लाठियों से हमला कर की फायरिंग, गांव में फैली दहशत
उज्जैन: उफनते नाले में बहे सहायक सचिव का 17 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, सर्च ऑपरेशन चला रही SDRF
वाहन चालकों से करते थे वसूली
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से हाईवे पर वाहन चालकों को रोककर शराब के लिए जबरन पैसे वसूल रहे थे। जो व्यक्ति पैसे देने से मना करता, उसके साथ मारपीट और धमकी दी जाती थी। आरोपियों की इस हरकत से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था और कई वाहन चालक इनके डर से चुपचाप पैसे देकर निकल जाते थे।
ये भी पढ़ें : MP सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी दस्तावेजों में अब ‘क्षिप्रा’ नहीं, ‘शिप्रा’ लिखा जाएगा, CM के निर्देश पर बदलाव
पुलिस ने निकाला जुलूस
माता बसैया थाना प्रभारी विवेक तोमर ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर वारदात का रिक्रिएशन कराया गया। इसके बाद पुलिस ने तीनों का जुलूस भी निकाला, ताकि आम लोगों में कानून के प्रति विश्वास मजबूत हो और असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बना रहे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने इस तरह की कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।
