सीएम मोहन यादव (सोर्स- सोशल मीडिया) 
उज्जैन

उज्जैन में पेप्सिको के मेगा प्लांट का CM मोहन यादव ने किया वर्चुअली लोकार्पण; 800 युवाओं को मिलेगा रोजगार

PepsiCo Plant Ujjain: एमपी में औद्योगिक क्रांति, सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में ₹1266 करोड़ के पेप्सिको फ्लेवर प्लांट का किया वर्चुअल लोकार्पण, 800 युवाओं को मिलेगा प्रत्यक्ष रोजगार।

सजल रघुवंशी

CM Mohan Yadav PepsiCo Plant Inauguration: मध्य प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी (ग्राम नरवर) में 1266 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित पेप्सिको के अत्याधुनिक फ्लेवर कंसनट्रेट निर्माण संयंत्र का वर्चुअल लोकार्पण किया।

यह हाई-टेक प्लांट आधुनिक ऑटोमेशन तकनीक से लैस है और 22 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है। इस अवसर को प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया। कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी भाग लिया।

उज्जैन अब केवल धार्मिक नहीं, औद्योगिक पहचान भी बनाएगा

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन अब केवल धार्मिक नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि उद्योग, निवेश और रोजगार के प्रमुख केंद्र के रूप में भी अपनी नई पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निवेश को बढ़ावा देने के लिए लगातार अनुकूल वातावरण तैयार कर रही है, जिसके परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश वैश्विक निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

सीएम मोहन यादव ने कही बड़ी बात

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य उज्जैन को सम्राट विक्रमादित्य के काल जैसी समृद्धि और व्यापारिक वैभव तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई।

800 युवाओं को मिलेगा रोजगार, सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे भारत में फ्लेवर कंसनट्रेट निर्माण के केवल दो अत्याधुनिक संयंत्र हैं, जिनमें से एक अब उज्जैन में संचालित होगा। इस परियोजना से क्षेत्र के लगभग 800 युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि परिवहन, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और अन्य सहायक उद्योगों को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और औद्योगिक गतिविधियों का विस्तार होगा। सरकार का मानना है कि इस निवेश से क्षेत्र में भविष्य में और भी बड़े औद्योगिक प्रोजेक्ट आकर्षित होंगे।

उद्योग जगत और जनप्रतिनिधियों ने जताया सरकार का आभार

विक्रम उद्योगपुरी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान पेप्सिको इंडिया एवं साउथ एशिया के सीईओ जागृत कोटेचा ने मध्य प्रदेश शासन और एमपीआईडीसी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल माहौल उपलब्ध कराया गया है। सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उज्जैन धार्मिक महत्व के साथ-साथ औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष ओम जैन, एमपीआईडीसी के प्रबंध निदेशक चंद्रमौली शुक्ला, कार्यकारी निदेशक राजेश राठौर सहित पेप्सिको के वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://youtu.be/VbzNpviYYsw?si=1LWiPA9rxxtAqTca

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन

सपा नेता के बिगड़े बोल, BJP नेत्री को कहा- किसी घाट पर कपड़ा धो रही होती; देखें वीडियो

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO