उज्जैन के दवा बाजार में सिरफिरे आशिक ने युवती पर चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला; घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
Girl Attacked By One Sided Lover: उज्जैन में सनसनीखेज वारदात, फ्रीगंज दवा बाजार के गेट पर एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने 19 वर्षीय पूजा पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, सीसीटीवी में कैद हुई खूनी लाइव घटना।
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
उज्जैन में युवती पर चाकू से हमला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Ujjain Medical Market Knife Attack Case: उज्जैन के व्यस्त फ्रीगंज दवा बाजार में शुक्रवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब एक युवक ने कथित तौर पर एकतरफा प्यार के चलते 19 वर्षीय युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
घटना दिनदहाड़े बाजार के मुख्य प्रवेश द्वार के पास हुई, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
काम पर जाते समय रास्ते में रोका, फिर किए ताबड़तोड़ वार
जानकारी के अनुसार, बापू नगर निवासी पूजा उर्फ गुनगुन पिछले आठ महीनों से फ्रीगंज स्थित दयाल फार्मा एजेंसी में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे वह रोज की तरह अपने कार्यस्थल पहुंच रही थी। इसी दौरान मुख्य गेट के पास पहले से मौजूद आरोपी सुनील ने उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती को संभलने का मौका भी नहीं मिला और आरोपी ने धारदार हथियार से उस पर लगातार कई वार कर दिए।
सम्बंधित ख़बरें
‘झूठे केस मत करो, फ्री में छोड़ दूंगा…’, भोपाल के ऑटो पर लिखा दर्द; जानें पूरा मामला
दिव्यांगजन के लिए बाधारहित होंगे MP के शासकीय भवन; पाठ्यक्रम में जुड़ेंगे नशामुक्ति और संवेदनशीलता के पाठ
कृषक कल्याण वर्ष में MP को सिंचाई का बड़ा तोहफा, 6 लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगा पानी; सरकार ने कर ली तैयारी
MP में 10 साल बाद प्रमोशन का रास्ता साफ, 4.5 लाख कर्मचारियों को मिलेगा लाभ; युवाओं के लिए खुलेंगे अवसर
सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना, बाजार में मची भगदड़
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी युवती पर लगातार हमला करता दिखाई दे रहा है। फुटेज के अनुसार, उसने युवती के सिर, गर्दन और पेट पर कई बार वार किए। अचानक हुए इस हमले से आसपास मौजूद लोग घबरा गए और बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल युवती को अस्पताल पहुंचाया, जहां अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने शुरू की आरोपी की तलाश, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही नीलगंगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘झूठे केस मत करो, फ्री में छोड़ दूंगा…’, भोपाल के ऑटो पर लिखा दर्द; जानें पूरा मामला
उज्जैन पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं, इस घटना के बाद शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।
