उज्जैन: पति-पत्नी के विवाद का दर्दनाक अंत, पत्नी ने हथौड़े से हमला कर ली पति की जान, पुलिस ने किया खुलासा
Blind murder case solved: उन्हेल में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने घरेलू विवाद के बाद हथौड़े से पति की हत्या करना स्वीकार किया है।
- Reported By: अजय नीमा
उज्जैन पुलिस खुलासा(फोटो सोर्स- नवभारत)
Ujjain Murder Case: उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में नागराज मंदिर के पीछे रहने वाले 32 वर्षीय विक्रम लोहार अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई गई।
पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला
मृतक के पिता अशोक लोहार की शिकायत पर उन्हेल थाने में हत्या का प्रकरण दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की तथा घटनास्थल से महत्वपूर्ण सबूत जुटाए।
एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की ली मदद
हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एफएसएल टीम, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ और डॉग स्क्वॉड की सहायता ली गई। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए गए। जांच के दौरान पुलिस का संदेह मृतक की पत्नी माधुरी उर्फ राधिका पर गया।
सम्बंधित ख़बरें
केस पुराना हो गया…मुझसे संबंध बना लो मेडिकल रिपोर्ट सही आएगी, दरोगा ने ही किया रेप पीड़िता के साथ दुष्कर्म
50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता! छत्रपति संभाजीनगर में 28 बाइक के साथ चोर गिरोह गिरफ्तार
रेलवे बना तस्करों का ट्रांजिट रूट: आगरा में 29 किलो गांजा बरामद, पकड़े गए पंजाब के दो आरोपी
सीएम मोहन यादव ने की ‘श्री 84 महादेव दर्शन यात्रा-2026’ की शुरुआत, उज्जैन में धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
पूछताछ में कबूला जुर्म
उज्जैन पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। घटना वाली रात दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने आवेश में आकर सोते समय हथौड़े से पति के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
ये भी पढ़ें : महावीर नगर में दूषित पानी का मामला, लोगो का हाल जानने पहुंची कांग्रेस, निगम पर लगाए गंभीर आरोप
आरोपी पत्नी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस अंधे हत्याकांड के त्वरित खुलासे में थाना प्रभारी संतोष चौहान, उप निरीक्षक मंगीलाल मालवीय, एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
