Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का उज्जैन में लोकार्पण; सीएम मोहन यादव ने बच्चों को बांटे गुलाब

CM Mohan Yadav Inaugurates High Tech Anganwadi: उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने किया देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का लोकार्पण, IIM बेंगलुरु के सहयोग से ₹6 लाख की लागत में तैयार हुआ प्री-स्कूल मॉडल।

  • Reported By: अजय नीमा | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 15, 2026 | 04:10 PM

उज्जैन हाईटेक आंगनबाड़ी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

High-Tech Anganwadi In Ujjain: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को उज्जैन के शदावल क्षेत्र में देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी का लोकार्पण किया। नई शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप आंगनबाड़ियों को आधुनिक प्री-स्कूल के रूप में विकसित करने की दिशा में इसे एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ समय बिताया, उन्हें गुलाब के फूल भेंट किए और परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।

देश की पहली हाईटेक आंगनबाड़ी को बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यहां प्री-स्कूल शिक्षा के लिए आधुनिक वातावरण उपलब्ध कराया गया है, जिससे छोटे बच्चों को शुरुआती शिक्षा बेहतर तरीके से मिल सके। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य आंगनबाड़ियों को केवल पोषण केंद्र नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा के मजबूत केंद्र के रूप में विकसित करना है।

आईआईएम बेंगलुरु के सहयोग से विकसित हुआ हाईटेक सेंटर

इस मॉडल को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु के सहयोग से तैयार किया गया है। प्रत्येक हाईटेक आंगनबाड़ी पर लगभग 6 लाख रुपये की लागत आ रही है। केंद्रों में बच्चों के लिए आधुनिक फर्नीचर, आकर्षक झूले, यूनिफॉर्म, खेलकूद के मैदान और बेहतर स्वास्थ्य जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों के शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास को एक साथ बढ़ावा देना है।

सम्बंधित ख़बरें

मुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत

टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO

मध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ

मध्य प्रदेश सरकार में बड़ा फेरबदल, राज्य मंत्री लखन पटेल से वापस लिया पशुपालन विभाग, CM संभालेंगे जिम्मेदारी

उज्जैन की आंगनबाड़ियों का होगा कायाकल्प

मध्य प्रदेश सरकार की इस योजना के तहत उज्जैन जिले की आंगनबाड़ियों को इसी तर्ज पर हाईटेक बनाया जाएगा। इसकी शुरुआत मंदिर परिसरों में संचालित आंगनबाड़ियों से की जा रही है। सरकार का मानना है कि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से इस अभियान को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: मुरैना पुलिस पर बड़ा सवाल: थाने के भीतर गुंडा सूची के 17वें नंबर के बदमाश ने सरेआम लगाई पंचायत

‘आंगनबाड़ी गोद लेने’ की अनूठी पहल शुरू

इस अभियान को जनभागीदारी से जोड़ने के लिए ‘आंगनबाड़ी गोद लेने’ की नई पहल भी शुरू की गई है। इसके तहत देश और विदेश में रहने वाले श्रद्धालु, उद्योगपति, व्यवसायी और समाजसेवी किसी भी आंगनबाड़ी को गोद लेकर उसके विकास, बच्चों की शिक्षा, पोषण और बुनियादी सुविधाओं में सहयोग कर सकेंगे। सरकार का लक्ष्य इस मॉडल के माध्यम से प्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा और बाल पोषण की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।

Ujjain indias first high tech anganwadi inaugurated by cm mohan yadav

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 04:10 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • Mohan Yadav
  • MP News
  • Ujjain News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.