Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 15 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मध्य प्रदेश सरकार में बड़ा फेरबदल, राज्य मंत्री लखन पटेल से वापस लिया पशुपालन विभाग, CM संभालेंगे जिम्मेदारी

Madhya Pradesh Government : मध्यप्रदेश सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस ले लिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विभाग अपने पास रखा है।

  • Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Updated On: Jul 15, 2026 | 11:27 AM

लखन पटेल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Action On Minister Lakhan Patel: मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग का प्रभार वापस ले लिया गया है। राज्य शासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार अब यह विभाग सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेगा।

दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल के विभागों में यह बड़ा बदलाव माना जा रहा है। पशुपालन एवं डेयरी विभाग हटने के बाद अब उनके पास केवल आनंद विभाग का प्रभार रह गया है।

बदलाव के पीछे का कोई कारण स्पष्ट नहीं

सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में विभागीय पुनर्वितरण की जानकारी दी गई है। हालांकि, इस बदलाव के पीछे आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया गया है। राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सम्बंधित ख़बरें

न्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’

मध्यप्रदेश में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ बना जन-आंदोलन, राज्यभर में पूरे हुए 5970 जल संरक्षण कार्य

मुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधा, सालों ने बेल्ट से की पिटाई

खंडवा : 10 साल से न्याय की तलाश में भटकता रहा बुजुर्ग, कलेक्ट्रेट में अर्धनग्न होकर की शिकायत

सरकार ने जारी नहीं किया कोई औपचारिक बयान

चर्चा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पशुपालन एवं डेयरी विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों और योजनाओं की सीधे निगरानी करना चाहते हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इस संबंध में कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

कौन हैं लखन पटेल ?

मध्य प्रदेश के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से विधायक लखन पटेल ने राजनीति में आने से पहले बैंकिंग क्षेत्र में लंबा कार्यकाल बिताया। उन्होंने जबलपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय से वर्ष 1978-79 में कृषि विषय से स्नातक (बीएससी एग्रीकल्चर) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में कई वर्षों तक सेवाएं दीं। बाद में उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। राजनीतिक जीवन के दौरान वे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष भी रहे।

दूसरी बार चुनाव जीत कर बने मंत्री

पहला चुनाव भाजपा ने वर्ष 2013 में लखन पटेल को दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा था। उन्होंने जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया। हालांकि, 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें बहुजन समाज पार्टी की उम्मीदवार रामबाई के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद 2023 के चुनाव में उन्होंने जोरदार वापसी करते हुए दोबारा पथरिया सीट जीत ली और फिर से विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के कैबिनेट में उन्हें स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री के रूप में शामिल किया गया था।

ये भी पढ़ें : मुरैना में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात: जीजा को अर्धनग्न कर पेड़ से बांधा, सालों ने बेल्ट से की पिटाई

राजनीतिक गलियारों में बढ़ी हलचल

देर रात हुए इस प्रशासनिक फेरबदल ने मंत्रालय और राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि मुख्यमंत्री के पास विभाग आने के बाद पशुपालन एवं डेयरी से जुड़ी योजनाओं और नीतियों में क्या बदलाव देखने को मिलते हैं।

Mp cm mohan yadav takes back animal husbandry department from lakhan patel

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 15, 2026 | 11:22 AM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • Mohan Yadav

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.